Ind vs Aus: तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 289/3, शुभमन गिल ने जड़ा शतक – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बता दे कि यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित हो रहा है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 480 रन बनाए थे। वही दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 289 रन बना लिए हैं।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और रोहित शर्मा क्रीज़ पर मौजूद थे। वहीं तीसरे दिन कप्तान रोहित शर्मा 58 गेंदों पर 35 रन बनाकर कैच आउट हो गए तो वही उनकी जगह बल्लेबाजी करने आए चेतेश्वर पुजारा भी 121 गेंदों पर 3 चौके लगाते हुए 42 रनों की पारी ही खेल पाए। हालाकी मैच में शुभमन गिल शानदार लय में दिखाई दिए।
मैच में शुभमन गिल ने 235 गेंदों में शतकीय पारी खेलते हुए 128 रन बनाए। इस दौरान गिल ने 12 चौके और एक छक्का भी लगाया। वही शुभमन गिल का विकेट नाथन लियोन ने लिया। बता दें कि तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक विराट कोहली 128 गेंदों पर 59 रनों के साथ तथा रविंद्र जडेजा 54 गेंदों पर 16 रनों के साथ खेल रहे हैं। जानकारी के लिए बता दे की पहली पारी में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से 481 रनों का लक्ष्य मिला है जिसके बाद तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 99 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 289 रन बना लिए हैं तो वही विराट और जडेजा की जोड़ी क्रीज़ पर मौजूद हैं। बता दें कि भारतीय टीम अभी ऑस्ट्रेलिया से 191 रन पीछे चल रही है।
मैच में अब तक क्या हुआ?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 4 टेस्ट मैच की सीरीज में भारतीय टीम ने शुरुआती दो मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। वहीं तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी करते हुए भारत को हरा दिया। जिसके बाद इस सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है। वहीं चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 480 रन बनाए हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की ओर से उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 180 रनों की पारी खेली तो वही कैमरून ग्रीन ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 114 रन बनाए। वहीं भारतीय टीम की ओर से पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन ने 6 विकेट चटकाए है।







