IND vs BAN

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, 24 रनों से जीता मैच – T20 World Cup में आज भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला गया। जहां पर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाएं। वही जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 7 विकेट खोकर 181 रन ही बना पाई और भारतीय टीम ने 24 रनों से यह मुकाबले जीतते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालीफायर कर लिया।

दरअसल मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज विराट कोहली 5 गेंद पर बिना अपना खाता खोले जोश हेजलवुड की गेंद पर टीम डेविड को कैच दे बैठे। मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 14 गेंद पर एक चौका और एक छक्का लगाते हुए 15 रनो की पारी खेली। हालांकि वह मार्कस स्टोइनिस का शिकार हो गए। इसके अतिरिक्त मैच में सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंद पर 31 तथा शिवम दुबे ने 22 गेंद पर 28 रनों की पारी खेली।

वहीं मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पांड्या ने 17 गेंद पर नाबाद 27 रन बनाए। वही मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। पहले रोहित शर्मा ने मात्र 19 गेंद में अपना अर्ध शतक पूरा कर दिया। वही मैच में रोहित शर्मा ने 41 गेंद पर 7 चौके और 8 गगन चुंबी छक्के लगाते हुए 92 रनों की पारी खेली। इस प्रकार भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट होकर 205 रन बना लिए। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए मार्कस स्टोइनिस और मिचेल स्टार्क ने दो-दो तथा जोश हेजलवुड ने एक विकेट लिया।

206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने ऑस्ट्रेलिया की ओर से सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर 6 गेंद पर 6 रन बनाकर अर्शदीप सिंह के हाथों आउट हो गए। वहीं इसके बाद कप्तान मिचेल मार्श भी 28 गेंद पर 37 तथा ग्लेन मैक्सवेल 12 गेंद पर 20 रन बनाकर चलते बने। बता दे कि दोनों का ही विकेट कुलदीप यादव को मिला। हालांकि एक छोर पर ट्रेविस हेड लगातार बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान हेड ने 43 गेंद पर 9 चौके और चार छक्के लगाते हुए 76 रन बनाए। मैच में टिम डेविड ने 15 तथा पेट कमिंस नाबाद 11 रनों की पारी खेली।

हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए और ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 7 विकेट होकर 181 रन ही बना पाई। भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए तो वहीं कुलदीप यादव के नाम भी 2 सफलता रही। वहीं मैच में जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने भी एक-एक विकेट चटकाया। इस मुकाबले में जीत के बाद भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफायर कर चुकी है। बता दे कि भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला 27 जून को इंग्लैंड के खिलाफ होगा।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।