धर्मशाला नहीं बल्कि यहां होगा तीसरा टेस्ट मैच, BCCI ने अचानक लिया यह बड़ा फैसला – भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के साथ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। जिसका पहला टेस्ट मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। जहां पर भारतीय टीम ने 134 रनों से जीत दर्ज की है। वहीं इस सीरीज का दूसरा टेस्ट मुकाबला 17 से 21 फरवरी के बीच दिल्ली में खेला जाएगा।
पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। जिसके बदौलत भारत ने यह टेस्ट मैच तीसरे दिन ही जीत लिया। वही इस टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 1 से 5 मार्च के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना था। परंतु बीसीसीआई ने हाल ही में हैरान कर देने वाला अपडेट दिया है।दरअसल बीसीसीआई ने तीसरे टेस्ट मुकाबले को धर्मशाला से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया है। यानी अब 1 मार्च से शुरू होने वाला तीसरा टेस्ट मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।
हाल ही में बीसीसीआई ने सोमवार की सुबह अपनी प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि धर्मशाला के क्रिकेट स्टेडियम में ठंड के कारण आउटफील्ड में घास की कमी है। जिसके कारण यहां पर मैच करवाने में कुछ समस्या हो सकती है। ऐसे में तीसरा टेस्ट मुकाबला धर्मशाला से इंदौर शिफ्ट किया गया है।
बता दे कि अभी तक इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारतीय टीम ने 2 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें दोनों ही मुकाबलों में भारतीय टीम ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। बता दें कि यहां पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच अक्टूबर 2016 में टेस्ट मुकाबला खेला गया था जिसमें भारतीय टीम ने 321 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। वहीं इस स्टेडियम पर आखरी बार भारत और बांग्लादेश के बीच नवंबर 2019 में टेस्ट मैच खेला गया था जिसमें भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 130 रनों से हराया था। वहीं एक बार फिर से अब 1 मार्च को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां पर टेस्ट मैच होने जा रहा है।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज
पहला टेस्ट – भारत ने 134 रनों से जीता
दूसरा टेस्ट – 17 से 21 फरवरी, दिल्ली
तीसरा टेस्ट – 1 से 5 मार्च, इंदौर
चौथा टेस्ट – 9 से 13 मार्च, अहमदाबाद







