क्या ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज हारने पर जा सकती है रोहित शर्मा की कप्तानी? – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि भारत को 9 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलना है। यह टेस्ट सीरीज तय करेगी कि मौजूदा टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा आगे भी भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे या नहीं? यानी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज रोहित शर्मा के लिए अग्नि परीक्षा होने वाली है। बता दें कि इससे पहले ही रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप 2022 और एशिया कप 2022 जीतने का मौका खो चुकी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यदि भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज हार जाता है तो रोहित शर्मा कप्तान के पद पर बरकरार रहेंगे या उन्हें टेस्ट कप्तानी से हटा दिया जाएगा।
जा सकती है रोहित शर्मा की टेस्ट कप्तानी
अपने घरेलू मैदान पर भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 फरवरी से चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलना है। वही जानकारी के लिए बता दें कि इसके बाद जून 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी होना है। यदि भारतीय टीम इस सीरीज में रोहित शर्मा की कप्तानी में हार जाती है तो फिर वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं पहुंच पाएगी। वहीं बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा यह बताया गया है कि हम अब एक और आईसीसी ट्रॉफी खोने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं। यदि अब हम यहां से वर्ल्ड कप नहीं जीतेंगे तो फिर इन सभी छोटे रिकॉर्ड का कोई मतलब नहीं रहेगा। इससे पहले ही हम 2 साल में 3 बड़े टूर्नामेंट हार चुके हैं जो की पूरी टीम और रोहित शर्मा भी जानते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि यदि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार जाता है तो फिर वह आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं पहुंच पाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए लिए भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में कम से कम दो या तीन मैच देखना आवश्यक है। भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान को लेकर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया है कि हमने टेस्ट कप्तान को लेकर अभी कोई विचार नहीं किया है। जब एक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का चक्र समाप्त होता है तो वहीं से दूसरा चक्र प्रारंभ भी होता है। इसके अलावा बीसीसीआई के अधिकारी ने आगे कहा कि रोहित शर्मा टेस्ट कप्तान बने रहेंगे या नहीं? यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज द्वारा तय किया जाएगा।







