Ind vs Aus WTC final

Ind vs Aus WTC final 4th day: दूसरी पारी में भारत 164/3, जीत के लिए चाहिए 280 रन – वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मुकाबले में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 469 रन बनाए थे।

वही जवाब में भारतीय टीम 296 रन पर ही ऑल आउट हो गई। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 173 रनों की बढ़त मिली थी। वही अपनी दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट खोकर 270 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। जीत के लिए भारत के सामने 444 रनों का लक्ष्य है तो वही जवाब में भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर 164 रन बना लिए हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में एलेक्स केरी के नाबाद 66 रन की बदौलत 8 विकेट के नुकसान पर 270 रन बनाए। इस दौरान मैच में एलेक्स केरी ने सबसे ज्यादा 105 गेंद पर 66 रनों की पारी खेली तो वही मिचेल स्टार्क और मार्नस लाबूसेन ने 41- 41 रन अपनी टीम के लिए जोड़ें। वही इसके अलावा मैच में स्टीव स्मिथ 34 तथा कैमरुन ग्रीन 25 रन ही बना सके। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए तो वही मोहम्मद शमी और उमेश यादव के नाम दो सफलता रही। इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने भी एक विकेट लिया।

वही भारत ने अपनी दूसरी पारी की शानदार शुरुआत की। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच 41 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि फिर शुभमन गिल 19 गेंद पर 18 रन बनाते हुए कैमरन ग्रीन को अपना कैच थमा बैठे। बता दें कि शुभमन गिल का यह कैच काफी ज्यादा करीबी मामला था। परंतु थर्ड अंपायर ने इसे आउट करार दिया। यह देखकर कॉमेंटेटर और कप्तान रोहित शर्मा आश्चर्यचकित रह गए। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा भी 60 गेंद पर 46 रन बनाकर चलते बने। चेतेश्वर पुजारा भी 47 गेंद पर 27 रन ही बना पाए। हालांकि विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने पारी को संभालते हुए आगे बढ़ाया। इस दौरान दोनों के बीच 71 रनों की पार्टनरशिप हुई।

बता दे कि विराट कोहली 60 गेंद पर 44 रन तथा अजिंक्य रहाणे 59 गेंद पर 20 रन बनाकर नाबाद है। वहीं भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला जीतने के लिए 280 रनों की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरी पारी में पेट कमिंस, स्कॉट बोलैंड और नाथन लियोन ने एक-एक सफलता हासिल की है। वही अब मैच के आखिरी दिन भारतीय टीम को 280 रन बनाने हैं जिसके लिए विराट कोहली पर सबकी निगाहें बनी हुई है।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।