Ind vs Aus WTC final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जीती ऑस्ट्रेलिया, भारत को 209 रनो से हराया – विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। बता दें कि यह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का दूसरा एडिशन था पिछली बार भी भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची थी। परंतु उसे न्यूजीलैंड के सामने हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस बार भी भारतीय टीम को 209 रनों से शिकस्त मिली।
बता दे कि मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में स्टीव स्मिथ के 121 रन तथा ट्रेविस हेड के 163 रनों की बदौलत 469 रन बनाए थे। वही जवाब में भारतीय टीम 296 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। वही इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 270 रनों पर अपनी पारी घोषित कर दी।
वहीं भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में मात्र 234 रनों पर ही सिमट गई और यह मुकाबला 209 रनों से ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया। बता दे की दूसरी पारी में भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 49 रनों की पारी खेली तो वही अजिंक्य रहाणे ने भी 46 रन अपनी टीम के लिए जोड़े। इसके अलावा मैच में रोहित शर्मा ने 43 तथा चेतेश्वर पुजारा ने 27 रन बनाए। इसके अलावा भारतीय टीम का कोई भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। वही मैच में रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर बिना अपना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके अलावा उमेश यादव और मोहम्मद सिराज भी 1-1 रन ही बना पाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए तो वही स्कोट बोलैंड के नाम भी तीन सफलता रही। वहीं मैच में मिचेल स्टार्क ने दो तथा कप्तान पेट कमिंस ने एक विकेट लिया।
गौरतलब है कि भारतीय टीम पिछले 10 वर्षों से आईसीसी की कोई भी ट्राफी नहीं जीत पाई है। आखरी बार भारतीय टीम साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया आईसीसी की सभी ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन, पेट कमिंस, स्कॉट बोलैंड ने शानदार गेंदबाजी की तो वही स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड और एलेक्स केरी ने भी बेहतरीन खेला।
