IND vs BAN: बांग्लादेश को 50 रनों से हराकर सेमीफाइनल के करीब पहुंचा भारत – T20 World Cup में आज भारत बनाम बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला गया। जहां पर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। इस दौरान हार्दिक पांड्या ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं मैच में बांग्लादेश की टीम आठ विकेट खोकर 146 नहीं बना पाई और भारतीय टीम ने यह मुकाबला 50 रनों से जीत लिया।
दरअसल मैच में बांग्लादेश के कप्तान नाजिम हुसैन शांतो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा 11 गेंद पर 23 रन बनाकर शाकिब अल हसन का शिकार हो गए। वहीं इसके बाद विराट कोहली भी 28 गेंद पर 37 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 24 गेंद पर चार चौके और दो छक्के लगाते हुए 36 रनों की पारी खेली। इसके अतिरिक्त सूर्यकुमार यादव 2 गेंद पर 6 रन बनाकर चलते बने। शिवम दुबे ने 24 गेंद पर 34 रन बनाए। अपनी पारी में शिवम दुबे ने 3 छक्के भी लगाए
वहीं मैच में हार्दिक पांड्या ने 27 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और तीन छक्के लगाए। मैच में हार्दिक पांड्या ने नाबाद 50 रनों की पारी खेली। इस प्रकार भारतीय टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 196 बना दिए। वहीं अब बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन और तंजीब हसन शाकिब ने 2-2 विकेट लिए तथा शाकिब अल हसन के नाम भी एक सफलता रही।
197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की ओर से सलामी बल्लेबाज लिटन दास 10 गेंद पर 13 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार हो गए। वहीं मैच में तंजीद हसन भी 31 गेंद पर 29 रन बनाकर चलते बने। हालांकि फिर कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 32 गेंद पर 40 रन बनाए। हालांकि फिर जसप्रीत बुमराह ने उन्हें भी पवेलियन भेज दिया। इसके अतिरिक्त तोहिद हृदय ने 4, शाकिब अल हसन ने 11, महमुदुल्लाह ने 13 तथा रिशाद हुसैन ने 24 रन बनाए। इस प्रकार बांग्लादेश की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना पाई और भारतीय टीम ने यह मुकाबला 50 रनों से जीत लिया। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए तो वही अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह के नाम 2-2 तथा हार्दिक पांड्या के नाम एक सफलता रही। इस मुकाबले में जीत के बाद भारतीय टीम सेमीफाइनल के करीब पहुंच गई है।







