Rohit Sharma

IND vs CAN: भारत-कनाडा मैच बारिश के कारण हुआ रद्द, दोनों टीमों को मिला 1-1 पॉइंट – T20 वर्ल्ड कप में आज भारत बनाम कनाडा के बीच मुकाबला होना था। बता दे कि यह मुकाबला फ्लोरिडा के स्टेडियम में खेला जाना था। परंतु बारिश के कारण इस मुकाबले को रद्द करना पड़ा। इस दौरान अंपायर ने दो बार निरीक्षण करने के पश्चात मैच को रद्द करने का फैसला किया। गौरतलब है कि इस मैदान पर यह लगातार तीसरा ऐसा मुकाबला है जो बारिश के कारण नहीं हो सका। भारत बनाम कनाडा मुकाबला से पहले इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड तथा नेपाल बनाम श्रीलंका और अमेरिका बनाम आयरलैंड मुकाबले भी बारिश के कारण बेनतीजा या रद्द रहे है।

वही T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह भारत का दूसरा मैच रद्द हुआ है। इससे पहले साल 2007 में भारत बनाम स्कॉटलैंड में भी टॉस के बाद मुकाबला रद्द हो गया था। वही आपको बता दे की कल इसी मैदान पर ग्रुप ए का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। जो कि पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच होगा। इस मुकाबले में यदि पाकिस्तान की टीम जीतती है तो वह 4 पॉइंट के साथ अपना T20 वर्ल्ड कप का सफर खत्म करेगी और यदि आयरलैंड की टीम जीतती है तो वह चार मैच में दूसरी बार पाकिस्तान को T20 हरा देगी।

गौरतलब है कि ग्रुप ए से भारत और अमेरिका की टीम सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। इस दौरान भारतीय टीम ने चार मुकाबले में से तीन मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए 7 पॉइंट ले लिए हैं। वहीं अमेरिका की टीम दो जीत और एक ड्रॉ के साथ टॉप 8 में पहुंच चुकी है। वही आपको बता दे कि भारतीय टीम का अगला मुकाबला 20 जून को अफगानिस्तान से खेला जाएगा। यह सुपर 8 का तीसरा मुकाबला होगा।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।