IND vs ENG Test: पहले दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड 246 पर ऑल आउट – भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला आज राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां पर इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान इंग्लैंड की टीम 64.3 ओवर में 246 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वहीं इसके बाद भारतीय टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट खोकर 23 ओवर में 119 बना लिए हैं। वहीं इस समय यशस्वी जायसवाल 74 रन और शुभमन गिल 14 रन के साथ क्रीज पर मौजूद है।
दरअसल मैच में इंग्लैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की। इस दौरान बेन डकैट और जैक क्राउली ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े। हालांकि फिर बैन डकैट 39 गेंद पर 35 रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन के हाथों LBW आउट हो गए। वहीं इसके बाद ऑली पॉप 11 गेंद पर एक रन बनाकर ही रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट हो गए। वही मैच में सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली ने 40 गेंद पर 20 रनों की पारी खेली तो वही मैच में जॉनी बेयरस्टो ने 58 गेंद पर पांच चौके लगाते हुए 37 रनों का योगदान दिया। हालांकि इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 81 गेंद पर छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए 70 रन बना डालें।
वहीं इसके अलावा टॉम विलियन हार्टले ने 23 तथा रेहान अहमद ने 13 रनों का योगदान दिया। बता दे कि इंग्लैंड की पूरी टीम मात्र 64.3 ओवर में ही 246 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस दौरान भारतीय टीम की ओर से रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने तीन-तीन विकेट लिए तो वही जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल के नाम भी दो-दो सफलता रही।
IND vs ENG मैच में भारतीय टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की। हालांकि फिर रोहित शर्मा 27 गेंद पर 24 रन बनाते हुए कैच आउट हो गए। वहीं यशस्वी जायसवाल मैच में समय शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान यशस्वी जायसवाल 70 गेंद पर 74 रन बनाते हुए क्रीज पर मौजूद है। बता दे कि पहले दिन यशस्वी जायसवाल ने 9 चौके और 3 छक्के भी लगाए हैं। वहीं दूसरी छोर पर शुभमन गिल 43 गेंद में नाबाद 14 रन के साथ खेल रहे है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 23 ओवर में एक विकेट खोकर 119 बना लिए हैं। इस समय भारतीय टीम इंग्लैंड से 127 रन पीछे चल रही है।







