IND vs ENG: पहले टेस्ट मैच में विराट की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका – इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाएगा। बता दे कि यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम उप्पल में आयोजित किया जाएगा। आपको बता दें कि पहले दो टेस्ट मुकाबले के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। वही शुरुआती दो मुकाबला में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली उपलब्ध नहीं होंगे। दरअसल व्यक्तिगत कारणों से विराट कोहली पहले दो टेस्ट मैचों के लिए अनुपलब्ध रहेंगे। ऐसे में उनकी जगह मध्य प्रदेश के 30 वर्षीय बल्लेबाज रजत पाटीदार को टीम में मौका मिला है।
बता दे की रजत पाटीदार घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश टीम की ओर से खेलते हैं। हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने वनडे में भारतीय टीम की ओर से डेब्यू किया था। जहां पर उन्होंने एकमात्र मुकाबले में 22 रन बनाए थे। माना जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी का मौका मिल सकता है। आपको बता दे कि भारतीय टीम की ओर से रजत पाटीदार ने 50 T20 मुकाबले में खेलते हुए 1640 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 14 अर्ध शतक भी लगाए हैं। वही लिस्ट ए में रजत पाटीदार ने 1985 रन तथा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 4000 रन बनाए हैं।
आपको बता दें कि इंग्लैंड और भारत के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। जिसका पहला मुकाबला 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाएगा। जो कि भारतीय समय अनुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। वहीं इससे आधे घंटे पहले सुबह 9:00 बजे टॉस किया जाएगा। भारत बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत 18 नेटवर्क तथा डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकते हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज मैच शेड्यूल
पहला टेस्ट – 25 से 29 जनवरी, हैदराबाद
दूसरा टेस्ट – 2 से 6 फरवरी, विशाखापट्टनम
तीसरा टेस्ट – 15 से 19 फरवरी, राजकोट
चौथा टेस्ट – 23 से 27 फरवरी, रांची
पांचवा टेस्ट – 7 से 11 मार्च, धर्मशाला
शुरुआती दो टेस्ट मैचो के लिए भारतीय टीम स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जयसवाल, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, आवेश खान, मोहम्मद सिराज और रजत पाटीदार।







