IND vs ENG Test

IND vs ENG अपनी पहली पारी में 253 रन पर ऑल आउट हुई इंग्लैंड – विशाखापट्टनम में खेले जा रहे भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मुकाबले में इस समय भारतीय टीम 171 रनो से आगे चल रही है। दरअसल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल की दोहरे शतक के बदौलत अपनी पहली पारी में 396 रन बनाए थे। वहीं इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में मात्र 253 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 143 रनों की बढ़त बना ली।

मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड टीम की ओर से जैक क्राउली ने सबसे ज्यादा 78 गेंद पर 75 रनों की पारी खेली तो वहीं कप्तान बैन स्टोक्स ने भी 54 गेंद पर पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए 47 रन बनाए। वहीं इसके अलावा मैच में ऑली पोप ने 23 और जॉनी बेयरस्टो ने 25 रनों की पारी खेली। वहीं मैच में बैन डकैट और टॉम हार्टले ने 21-21 रनों का योगदान दिया। भारतीय टीम की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट चटकाए तो वहीं कुलदीप यादव के नाम 3 तथा अक्षर पटेल के नाम एक सफलता रही।

अपनी पहली बारी में इंग्लैंड की टीम 55.5 ओवर में 253 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 5 ओवर में 28 रन बना लिए हैं। इस दौरान यशस्वी जयसवाल 17 गेंद पर 15 तथा रोहित शर्मा 13 गेंद पर 13 रन बना कर क्रीज पर मौजूद है। वहीं इस समय भारतीय टीम ने 171 रनों की बड़त बना रखी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अपनी पहली पारी में भारतीय टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 290 गेंद में 209 रनों की पारी खेली। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक भी लगा दिया है। दरअसल भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद यशस्वी जायसवाल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बना डालें।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।