IND vs ENG दूसरे टेस्ट में भारत ने बनाए 396 रन, यशस्वी ने लगाया दोहरा शतक – भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट मुकाबले (India vs England 2nd Test) में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 396 रन बनाए। इस दौरान भारतीय टीम की ओर से सलामी बल्लेबाजी यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने 209 रनों की पारी खेली।
भारत ने अपनी पहली पारी में बनाए 396 रन
दरअसल विशाखापट्टनम में हो रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले(IND vs ENG 2nd test) में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं भारतीय टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और कप्तान रोहित शर्मा ने मिलकर 40 रनो की साझेदारी की। हालांकि फिर कप्तान रोहित शर्मा 41 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं मैच में शुभमन गिल भी 46 गेंद पर 34 तथा श्रेयस अय्यर 59 गेंद पर 27 रन बनाकर चलते बने। वहीं इसके अलावा मैच में रजत पाटीदार ने 72 गेंद पर 32 तथा अक्षर पटेल ने 51 गेंद पर 27 बनाएं। वहीं दूसरे छोर पर यशस्वी जायसवाल लगातार आक्रामक क्रिकेट खेल रहे थे।
इस दौरान रविचंद्रन अश्विन ने 37 गेंद पर 20 रनों की पारी खेली। वहीं मैच में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के अलावा कोई भी बल्लेबाज अर्धशतकिय पारी नहीं खेल पाए। दूसरे टेस्ट मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 290 रनों में 209 रन जड़ दिए। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने अपने दोहरे शतक में 19 चौके और 7 छक्के भी लगाए। उनकी पारी की बदौलत भारतीय टीम (Indian Team) ने दूसरे टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में 112 ओवर में 396 रन बनाए। वहीं इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर और रेहान अहमद ने तीन-तीन विकेट लिए तो वहीं टॉम हार्टले के नाम भी एक सफलता रही।
दूसरे दिन लंच ब्रेक होने तक इंग्लैंड की टीम ने छह ओवर में 32 रन बना लिए हैं। इस दौरान जैक क्राउली 28 गेंद पर 15 तथा बैन डकैट 8 गेंद पर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं इंग्लैंड की टीम इस समय 364 रनों से पीछे चल रही है।







