IND vs ENG: चौथे टेस्ट मुकाबले में जीत से 152 रन दूर भारत – भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। जिसमें इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए। वहीं जवाब में भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल के 73 रन और ध्रुव जुरेल के 90 रनों की शानदार पारी की बदौलत 307 रन बनाए। वहीं टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में 145 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया। इस समय भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट कोई 40 रन बनाकर खेल रही है।
दरअसल दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट होकर 219 बना लिए थे। तीसरे दिन का खेल यही से शुरू हुआ। इस दौरान भारतीय टीम की ओर से कुलदीप यादव 28 रन बनाकर आउट हो गए तो वहीं आकाशदीप भी 9 रनों का ही योगदान दे पाए। वहीं मैच में ध्रुव जुरेल में संघर्षपूर्ण पारी खेली। इस दौरान ध्रुव जुरेल ने 149 गेंद में 6 चौके और 4 छक्के लगाते हुए 90 रन बना दिए। हालांकि वह अपने शतक से चूक गए और टॉम हार्टले के हाथों अपना विकेट देते चले। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 103.2 ओवर में 307 रन बनाएं। पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम इंग्लैंड से 46 रनों से पीछे चल रही थी।
वहीं जब इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी के लिए मैदान पर उतरी तब सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली ने शानदार शुरुआत दिलाई। इस दौरान जैक क्राउली ने 60 रनों की पारी खेली। हालांकि दूसरे छोर पर बेन डकैत 15 गेंद पर 15 रन और जो रूट 34 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं मैच में ऑली पोप पहले ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। इसके अतिरिक्त में जॉनी बेयरस्टो ने 30 तथा बेनफॉक्स ने 17 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से तीन बल्लेबाज बिना अपना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। जिनमें ऑली पोप, रॉबिंसन और जेम्स एंडरसन का नाम शामिल है।
भारतीय टीम की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने 15.5 ओवर में 5 विकेट चटकाए तो वही कुलदीप यादव के नाम भी 4 सफलता रही। मैच में रविंद्र जडेजा ने भी एक महत्वपूर्ण विकेट रहा। भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में 145 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।
वहीं भारतीय टीम को अपनी दूसरी पारी में जीत के लिए इस समय 192 रनों का लक्ष्य मिला। जहां तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान रोहित शर्मा नाबाद 24 और सलामी बल्लेबाजी यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 16 रन बनाते हुए अपनी टीम के लिए 8 ओवर में 40 रन बना लिए हैं। वहीं भारतीय टीम चौथे टेस्ट मुकाबले में जीत से अब मात्र 152 रन ही दूर है। आपको बता दे कि भारतीय टीम इस टेस्ट सीरीज में पहले ही 2-1 से बड़त बना चुकी है। यदि वह टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन जीत दर्ज कर लेती है तो वह मैच में जीत के साथ इस सीरीज पर भी 3-1 से कब्जा कर लेगी।
