IND vs ENG यशस्वी जायसवाल ने लगाया शतक, भारत 322 रनो से आगे – भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस दौरान भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। वही टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 319 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वही दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल के शतक की बदौलत 196 रन बना लिए हैं। इस समय भारतीय टीम इंग्लैंड से 322 रनों से आगे चल रही है।
बता दे कि दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 35 ओवर में 207 रन बना लिए थे। दूसरे दिन बैन डकैट 133 तथा जो रूट 9 के साथ क्रीज पर मौजूद थे। वहीं तीसरे दिन का खेल यही से शुरू हुआ। हालांकि फिर बैन डकैट 153 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर गिल को अपना कैच थमा बैठे तो वहीं जो रूट भी 31 गेंद पर 18 रन बनाकर चलते बने। वहीं इसके अलावा मैच में कप्तान बेन स्टोक्स ने 41 तथा विकेटकीपर बल्लेबाज फॉक्स ने 37 गेंद पर 13 रनों की पारी खेली। इसके अतिरिक्त रेहान अहमद ने 6 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से पहली पारी में कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए तो वही सबसे ज्यादा मोहम्मद सिराज के नाम 4 सफलता रही। इसके अतिरिक्त बुमराह और अश्विन ने भी एक-एक विकेट लिया।
भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। वहीं इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 319 रन ही बनाए। जिसके बाद भारतीय टीम ने पहली पारी के आधार पर 126 रनों की बढ़त बना ली है। वहीं दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 51 ओवर में दो विकेट खोकर 196 रन बना लिए हैं। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 133 गेंद पर 104 रन बनाए तथा वह रिटायर्ड हर्ट हो गए। वहीं मैच में कप्तान रोहित शर्मा 19 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। इसके अलावा रजत पाटीदार बिना अपना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इस समय मैच में शुभमन गिल 65 रन तथा कुलदीप यादव 3 रनों के साथ क्रीज पर मौजूद है।
