IND vs ENG तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड 238 रनो से पीछे – भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा T20 टेस्ट मुकाबला सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम राजकोट में खेला जा रहा है। जहां पर भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा की शतक की बदौलत 445 रन बनाए। वहीं इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 35 ओवर में दो विकेट होकर 207 रन बना लिए हैं। वही इस समय बैन डकैट 133 रन के साथ नाबाद खेल रहे हैं।
बता दे कि भारतीय टीम में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की। इस दौरान यशासी जायसवाल मात्र 10 रन पर आउट हो गए। वहीं शुभमन गिल भी 9 गेंद पर बिना अपना खाता खेलने चलते बने। इसके अतिरिक्त मैच में रजत पाटीदार ने 15 गेंद पर पांच रनों की पारी खेली। वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने 196 गेंद में 131 रन बना डाले। वहीं इसके अलावा रविंद्र जडेजा ने भी 225 गेंद में नौ चौके और दो छक्के लगाते हुए 112 रन बनाएं।
वही मैच में सरफराज खान 62 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके अतिरिक्त ध्रुव जुरेल ने 46 तथा रविचंद्रन अश्विन ने 37 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड के खिलाफ पहले पारी में भारतीय टीम ने 130.5 ओवर में 445 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए तो वहीं रेहान अहमद के नाम भी दो सफलता रही।
वहीं इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 35 ओवर में 207 रन बना लिए हैं। इस समय बैन डकैट और जो रूट क्रीज पर मौजूद है। बता दे की मैच में बैन डकैट 118 गेंद में 133 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जो रूट भी 9 रनों के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं इससे पहले जैक क्राउली 15 रन तथा ऑलीपॉप 39 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। इस समय इंग्लैंड टीम ने दो विकेट खोकर 207 रन बना लिए हैं तथा पहले पारी की आधार पर इंग्लैंड की टीम इस समय भारतीय टीम से 238 रन पीछे चल रही है।
