India Test team

IND vs ENG चौथे टेस्ट मैच में 5 विकेट से जीता भारत – रांची में खेले जा रहे हैं चौथे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। वहीं इस जीत के साथ भारतीय टीम ने इस सीरीज में 3-1 से बड़त बना ली है। या यूं कहे की सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है। दरअसल रांची में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस दौरान उन्होंने अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए। इस दौरान जो रूट ने सबसे ज्यादा 122 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

वहीं इसके जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 307 रन बनाए। जिसके बाद इंग्लैंड की टीम ने 46 रनों से बढ़त बना रखी थी। वही अपनी दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम मात्र 145 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। इस दौरान के जैक क्राउली ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए तो वही स्पिनर कुलदीप यादव के नाम भी 4 सफलता रही।

चौथे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य मिला। वहीं तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 8 ओवर में बिना किसी विकेट खोए 40 रन बना लिए थे। वहीं चौथे दिन का खेल यही से शुरू हुआ। जहां पर कप्तान रोहित शर्मा ने 81 गेंद पर अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 55 रन बनाए। इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से पांच चौके और एक छक्का भी देखने को मिला। वही मैच में यशस्वी जायसवाल ने भी 37 रनों का अहम योगदान दिया। हालांकि मैच में सरफराज खान और रजत पाटीदार दोनों बिना अपना खाता खोले ही शोएब बशीर के हाथों विकेट हो गए।

वहीं मैच में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा मात्र 4 रन बनाकर ही आउट हो गए। वहीं फिर शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। इस दौरान शुभमन गिल ने 124 गेंद पर नाबाद 52 तथा ध्रुव जुरेल ने 77 गेंद पर नाबाद 39 रनों की पारी खेली। चौथे टेस्ट मुकाबले में पांच विकेट से जीत के बाद भारतीय टीम ने इस सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है। बता दे कि इस समय भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने 3-1 से बड़त बना ली है। वहीं इस सीरीज का पांचवा और अंतिम टेस्ट मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। आपको बता दें कि चौथे टेस्ट मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड ध्रुव जुरेल को मिला।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।