Shubman Gill

IND vs ENG 5th test: दूसरे दिन रोहित शर्मा और गिल ने जड़ा शतक, स्कोर 473/8 – भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पांचवा टेस्ट मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में खेला जा रहा है। जहां पर इंग्लैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 218 रन बनाए। वहीं भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतकिय पारी की बदौलत 120 ओवर में 8 विकेट होकर 473 रन बना लिए हैं।

दरअसल मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान जैक क्राउली और बैन डकैत ने शानदार शुरुआत दिलाई। हालांकि फिर बैन डकैत 27 गेंद पर कुलदीप यादव के हाथों के आउट हो गए। वहीं मैच में ऑली पॉप 24 गेंद पर 11 रन बनाकर कुलदीप यादव का दूसरा शिकार बने। वहीं इसके बाद सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली को भी कुलदीप यादव ने 79 रनों पर ही चलता कर दिया। मैच में जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने 26 तथा 29 रनों का योगदान दिया। वहीं कप्तान बेन स्टोक्स बिना अपना खाता खोले कुलदीप यादव के हाथों एलपीडबल्यू आउट हो गए।

वहीं मैच में बेन फॉक्स ने 24, टॉम हार्टले ने 6 रन बनाए। बता दे कि इन दोनों का ही विकेट अश्विन को मिला। वही मैच में शोएब बस्सीर ने नाबाद 11 रनों की पारी खेली तथा मार्क वुड और जेम्स एंडरसन बिना अपना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इस दौरान इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 57.4 ओवर में 218 रन ही बनाएं। भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए तो वही रविचंद्रन अश्विन ने भी 4 सफलता प्राप्त की वही एक विकेट रवींद्र जडेजा के नाम भी रहा।

भारतीय टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जयसवाल और कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई। इस दौरान दोनों के बीच 104 रनों की पार्टनरशिप हुई। हालांकि फिर यशस्वी जयसवाल 57 रन पर आउट हो गए। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने आए शुभमन गिल और रोहित शर्मा के बीच बेहतरीन साझेदारी हुई। इस दौरान दोनों ही बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली जहां रोहित शर्मा 162 गेंद पर 103 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं शुभमन गिल ने भी अपनी पारी में 150 गेंद में 12 चौके और पांच छक्के लगाते हुए 110 रन बना डाले। वहीं इसके अलावा मैच में देवदत्त पाडीकल ने 65 तथा सरफराज खान ने भी 56 रन बनाए।

मैच में भारतीय टीम की ओर से दो शतक और तीन अर्धशतकीय पारी खोली गई। इसके अलावा मैच में रविंद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल ने 15-15 रन बनाए। वही दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 120 ओवर में 8 विकेट खोकर 473 रन बना लिए हैं तथा इस समय कुलदीप यादव 27 और बुमराह 19 रनों के साथ क्रीज पर मौजूद है। वहीं इंग्लैंड की ओर से शोएब बशीर ने चार विकेट लिए तो वही टॉम हार्टले के नाम दो तथा बेन स्टोक्स और एंडरसन के नाम एक-एक सफलता रही। इस समय भारतीय टीम इंग्लैंड से 255 रनों से आगे चल रही है।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।