Ind vs ENG 5th test: भारत ने पारी और 64 रनों के साथ जीता 5वा टेस्ट – भारत बनाम इंग्लैंड 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला भारतीय टीम ने पारी और 64 रनों से जीत लिया। वहीं इस मुकाबले में जीत के बाद भारतीय टीम ने भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया है।
दरअसल पांचवा टेस्ट मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में खेला गया। जिसमें इंग्लैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान जैक क्राउली ने सबसे ज्यादा 79 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड अपनी पहली पारी 218 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। इस दौरान भारतीय टीम की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए तो वही रविचंद्रन अश्विन के नाम भी 4 सफलता रही। वही जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में शुभमन गिल और रोहित शर्मा की शतकीय की बदौलत 477 रन बनाए।
दरअसल मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 8 विकेट खोकर 477 रन बना लिए थे। वहीं इस दौरान मैच में कुलदीप यादव 27 रन तथा जसप्रीत बुमराह 19 के साथ खेल रहे थे। वही मैच का तीसरा दिन यही से शुरू हुआ। हालांकि फिर मैच में कुलदीप यादव 30 तथा जसप्रीत बुमराह 20 रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड की ओर से शोएब बशीर ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए तो वही टॉम हार्टले और जेम्स एंडरसन के नाम दो-दो सफलता रही तथा एक विकेट बैन स्टोक्स के नाम रहा।
भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी के आधार पर 259 रनों की बढ़त बना ली थी। वहीं इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में अपना पहला विकेट मात्र दो रनों के निजी स्कोर पर ही खो दिया। इस दौरान बैन डकैत पांच गेंद पर 2 रन बनाकर चलते बने तो वही सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली भी 16 गेंद पर बिना अपना खाता खोले रविचंद्रन अश्विन का शिकार हो गए। वहीं मैच में जो रूट ने सबसे ज्यादा 84 रनों की पारी खेली तो वही जॉनी बेयरस्टो में भी अपनी टीम के लिए 39 रनों का योगदान दिया। वही मैच में कप्तान बेन स्टोक्स दो रन बनाकर ही रविचंद्रन अश्विन के हाथों बोल्ड हो गए।
वही मैच में मार्क वुड बिना अपना खाता खोले बुमराह का शिकार हो गए। इस दौरान इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में 195 रनों पर ही ऑल आउट हो गई और भारतीय टीम ने यह मुकाबला पारी और 64 रनों के साथ अपने नाम का लिया। इस दौरान भारतीय टीम की ओर से दूसरी पारी में अश्विन ने पांच विकेट लिए। वही इसके अलावा बुमराह और कुलदीप यादव के नाम 2 सफलता रही। एक विकेट रवींद्र जडेजा को भी मिला। पांचवा टेस्ट मुकाबले में जीत के बाद भारतीय टीम ने इस सीरीज में 4-1 से जीत दर्ज कर ली। बता दे की पांचवे टेस्ट मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद मैन ऑफ द मैच का अवार्ड कुलदीप यादव को दिया गया। वहीं प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड यशस्वी जायसवाल को मिला।
