Yashsavi Jaiswal

IND vs ENG : भारत ने 434 रनों से जीता तीसरा टेस्ट, सीरीज में 2-1 बढ़त – भारत बनाम इंग्लैंड के जारी तीसरे टेस्ट मुकाबले में आज भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 434 रनों से हरा दिया। इसी के साथ रनो के अंतर से भारत ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। दरअसल राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले में 557 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम मात्र 122 रन ही बना पाई और भारतीय टीम ने यह मुकाबला 434 रनों से जीत लिया।

तीसरे टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में भारतीय टीम ने 445 रन बनाए थे। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने शतकीय पारी खेली थी। वहीं इसके जवाब में इंग्लैंड टीम ने अपनी पारी में 319 रन बनाए। इस दौरान बैन डकैट ने 153 रनों की पारी खेली थी। वहीं भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद सिराज ने चार तथा कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए थे। वहीं भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक की बदौलत 430 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की। दरअसल भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 98 ओवर में चार विकेट खोकर 430 रन बनाए।

इस दौरान शुभमन गिल ने 91 रन बनाए। हालांकि वह अपने शतक से चूक गए। वहीं मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने 19 तथा कुलदीप यादव ने 27 रनो की पारी खेली। इसके अतिरिक्त मैच में सरफराज खान ने नाबाद 68 रन बनाए। वहीं पिछले टेस्ट मुकाबले में दोहरा शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल ने अपना फार्म बरकरार रखते हुए लगातार दूसरे टेस्ट मुकाबले में भी दोहरा शतक लगाया। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 236 गेंद में 14 चौके और 12 छक्के लगाते हुए नाबाद 214 रनों की पारी खेली।

दूसरी पारी के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड को 557 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके बाद इंग्लैंड की टीम 122 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। इस दौरान इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड ने सबसे ज्यादा 33 रनों की पारी खेली तो वही टॉम हार्टले और बेनफॉक्स 16-16 बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम की ओर से रविंद्र जडेजा ने पांच विकेट लिए। इसके अतिरिक्त कुलदीप यादव के नाम भी दो सफलता रही।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में भारत और इंग्लैंड दोनों ने एक-एक मैच में जीत दर्ज की थी। वहीं अब तीसरा टेस्ट मुकाबले जीतते हुए भारतीय टीम ने इस सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। भारत की पहली पारी में शतक तथा दो विकेट लेने वाले रवींद्र जडेजा ने भारतीय टीम की दूसरी पारी में 5 विकेट लिए। तीसरा टेस्ट मुकाबले में कुल मिलाकर रविंद्र जडेजा ने 7 विकेट लिए। जिसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।