India Test team

IND vs ENG Test: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ एलान – भारतीय टीम इस समय अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की T20 सीरीज खेल रही है। जिसका पहला t20 मुकाबला भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज करते हुए इस सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। वहीं इस सीरीज के बाद भारतीय टीम को 25 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलना है। जिसके लिए बीसीसीआई ने हाल ही में टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है।

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं इस टीम में अनकैप्ड युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को भी मौका दिया गया है। बता दे की बीसीसीआई ने अभी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया है। जिसमें उसने तीन विकेटकीपर बल्लेबाज को टीम में जगह दी है।

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से इशान किशन ने बाहर रहने का फैसला किया था। हालांकि उसके बाद से ही वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। हाल ही में खेली जा रही अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में भी उन्हें जगह नहीं मिली। वही इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी इशान किशन बाहर रहेंगे। पहले दो टेस्ट मैचों के लिए बीसीसीआई ने शार्दुल ठाकुर को भी टीम में शामिल नहीं किया है। वही इस टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले के लिए कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को चुना गया है। वहीं मोहम्मद शमी चोट के कारण शुरुआती दो मुकाबले में नजर नहीं आएंगे। टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह आवेश खान को शामिल किया गया है। वही टीम में तीन विकेटकीपर के रूप में केएल राहुल, केएस भरत और ध्रुव जुरेल को शामिल किया गया है।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज मैच शेड्यूल

पहला टेस्ट – 25 से 29 जनवरी, हैदराबाद
दूसरा टेस्ट – 2 से 6 फरवरी, विजाग
तीसरा टेस्ट – 15 से 19 फरवरी, राजकोट
चौथा टेस्ट – 23 से 27 फरवरी, रांची
पांचवा टेस्ट – 7 से 11 मार्च, धर्मशाला

इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, आर अश्विन, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, मुकेश कुमार, आवेश खान, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान)

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है