Virat Kohli test

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट बना सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स – भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज में भारत ने अफगानिस्तान को 3-0 से शिकस्त दी। वहीं सीरीज के बाद अब भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। जिसका पहला टेस्ट मुकाबले 25 जनवरी से शुरू होगा। बता दे कि यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। वहीं इस टेस्ट सीरीज में सबकी नजर विराट कोहली पर रहने वाली है।

दरअसल हमेशा से विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वहीं इस बार इस टेस्ट सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर कई सारे बड़े रिकॉर्ड हैं। अब तक विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 28 टेस्ट मुकाबले खेले हैं इस दौरान उन्होंने 42.36 के औसत से 1991 रन भी बनाए हैं आइए अब हम आपको बताते हैं कि विराट कोहली इस टेस्ट सीरीज में कौन-कौन से रिकॉर्ड बना सकते हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन

5 टेस्ट मैचों की सीरीज में विराट कोहली एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं। दरअसल यदि इस सीरीज में विराट कोहली 544 रन बना लेते हैं तो वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे आगे है जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2535 रन बनाए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ पूरे करेंगे 2000 रन

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट कोहली के पास 2000 रन पूरे करने का भी शानदार मौका है। दरअसल विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में अब तक 1991 रन बनाए हैं। यदि वह 9 रन और बना लेते हैं तो वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 2000 बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। वही आपको बता दे की विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच शतक और 9 अर्धशतक भी लगाए हैं। भारत की ओर से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर के हैं जिन्होंने 32 टेस्ट मैचों की 53 पारियों में 2535 रन बनाए हैं।

सचिन तेंदुलकर की कर सकते हैं बराबरी

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में विराट कोहली ने अब तक पांच शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं यदि वह इस टेस्ट सीरीज में दो शतक और लगा देते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। दरअसल सचिन तेंदुलकर और मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ दोनों के नाम साथ-साथ शतक दर्ज हैं। ऐसे में विराट कोहली के पास उनके रिकॉर्ड की बराबरी करने के अलावा इन दोनों से आगे निकलने का भी सुनहरा मौका होगा। यदि वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन शतक लगा देते हैं तो वह इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

टेस्ट क्रिकेट में पूरे करेंगे 9000 रन

विराट कोहली ने भारतीय टीम की ओर से टेस्ट क्रिकेट में अब तक 8848 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 113 टेस्ट मुकाबले में 29 शतक और 30 शतक भी लगाए हैं। यदि विराट कोहली इस सीरीज में मात्र 152 रन बना लेते हैं तो वह टेस्ट फॉर्मेट में 9000 रन पूरे कर लेंगे। बता दे टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के नाम 15921 रन तथा राहुल द्रविड़ के नाम 13288 रन दर्ज है।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।