Virat Kohli

IND vs IRE: भारतीय टीम ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराया, रोहित ने लगाया अर्धशतक – T20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज हो चुका है। वही आज T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का मुकाबला आयरलैंड से खेला गया। बता दे कि यह मुकाबला न्यूयॉर्क के क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया गया। जहां पर भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 16 ओवर में 96 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वहीं इसके बाद भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने यह मुकाबला 12.2 ओवर में 8 विकेट से जीत लिया।

मैच में आयरलैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज एंड्रयू बालबर्नी 10 गेंद पर 5 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार हो गए। वहीं इसके बाद पॉल स्टर्लिंग भी 6 गेंद पर 2 रन बनाकर चलते बने। मैच में लार्कन टकर ने 10, हैरी टेक्टर ने 4 तथा कॉर्टिस कैम्फर ने 12 रनों की पारी खेली। मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आए गैरेथ डेलानी ने 14 गेंद पर 26 रन बनाए और रन आउट हो गए। इस प्रकार आयरलैंड की पूरी टीम मात्र 16 ओवर में 96 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वहीं भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट लिए। इसके अतिरिक्त अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 तथा अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिया।

97 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली 5 गेंद पर एक रन बनाकर मार्क अडायर के हाथों आउट हो गए। वहीं इसके बाद रोहित शर्मा और ऋषभ पंत ने पारी को संभाला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया। इस दौरान मैच में रोहित शर्मा ने 37 गेंद पर 4 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 52 रन बनाए और रिटायर्ड हर्ट हो गए। वहीं इसके बाद मैच में सूर्यकुमार यादव 4 गेंद पर 2 रन बनाकर कैच आउट हो गए। हालांकि ऋषभ पंत लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे इस दौरान पंत ने 26 गेंद पर 36 रन बनाते हुए अपने टीम को 8 विकेट से जीत दिला दी। इसी के साथ भारतीय टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2024 में जीत के साथ शुरुआत की है।

शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है