Ind vs Nz

न्यूजीलैंड के खिलाफ हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने जीतते हुए इस सीरीज में 1-0 से अपनी बढ़त बना ली है। वही इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 21 जनवरी यानी शनिवार को रायपुर में खेला जाएगा। दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से एक खिलाड़ी टीम से बाहर हो सकता है। बता दें कि यह खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में बुरी तरह से फ्लॉप रहा था। ऐसे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस खिलाड़ी को अगले मुकाबले में प्लेइंग इलेवन से बाहर कर सकते हैं।

पहले वनडे मुकाबले में रहे थे फ्लॉप

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले के लिए वॉशिंगटन सुंदर को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था। परंतु वॉशिंगटन सुंदर कप्तान द्वारा दिए गए इस मौके का फायदा नहीं उठा पाए। गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी वाशिंगटन सुंदर कुछ खास नहीं कर पाए। वॉशिंगटन सुंदर ने बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंदों में मात्र 12 रन ही बनाए और पवेलियन लौट गए। वहीं गेंदबाजी की बात की जाए तो वॉशिंगटन सुंदर ने 7 ओवर गेंदबाजी करते हुए विरोधी टीम को 50 रन दिए इस दौरान उन्हें एक भी विकेट नही मिला।

भारतीय टीम के लिए वॉशिंगटन सुंदर अभी तक का प्रदर्शन

ऑलराउंडर बल्लेबाज वॉशिंगटन सुंदर ने भारतीय टीम के लिए अभी तक 4 टेस्ट मैचों में 6 विकेट लेते हुए 265 रन बनाए हैं। वही वॉशिंगटन सुंदर ने 14 वनडे मैचों में 224 रन बनाए हैं तथा 14 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है। वही टी20 क्रिकेट की बात की जाए तो वॉशिंगटन सुंदर ने 32 मैच खेलते हुए 26 विकेट अपने नाम किए हैं तो वहीं निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए 47 रन भी बनाए हैं।

वॉशिंगटन सुंदर की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकती है जगह

पहले वनडे मुकाबले में खराब प्रदर्शन करने के बाद वॉशिंगटन सुंदर की जगह कप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में शाहबाज अहमद को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि शाहबाज अहमद ने भारतीय टीम के लिए अब तक 3 वनडे मैच खेले हैं इस दौरान उन्होंने कुल 3 विकेट अपने नाम किए हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

विराट कोहली, ईशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।