Ind vs Nz T20

Ind vs Nz: तीसरे टी20 मुकाबले में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेंगे हार्दिक पांड्या, इस खिलाड़ी को मिल सकती है एंट्री – भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज मैं अब तक 1-1 मुकाबले दोनों टीमों ने जीत लिए हैं। वही इस सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 1 फरवरी यानी कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी किस स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला होने वाला है।

जानकारी के लिए बता दें कि इस सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को हराते हुए इस सीरीज में अपनी पकड़ बना ली थी। वहीं भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराते हुए इस सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया था। हालांकि दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम के अधिकतर बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए, दूसरे मैच में छोटे से लक्ष्य का पीछा करने में वह काफी मुश्किल में दिखाई दिए। वही अब तीसरे निर्णायक मुकाबले में कप्तान हार्दिक पांड्या बड़े बदलाव कर सकते हैं। अब हम आपको तीसरे टी20 मुकाबले के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बताते हैं।

यह खिलाड़ी करेंगे ओपनिंग

न्यूजीलैंड के खिलाफ अभी तक हुए दो टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से ईशान किशन और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की थी। परंतु दोनों ही खिलाड़ी टीम को बेहतरीन शुरुआत देने में नाकामयाब रहे। ऐसे में कप्तान हार्दिक पांड्या तीसरे टी20 मुकाबले में पृथ्वी शॉ को मौका दे सकते हैं। बता दें कि सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 18 महीने बाद टीम इंडिया में जगह बनाई है, ऐसे में यदि उन्हें तीसरे मुकाबले में प्लेइंग 11 में मौका मिलता है तो वह शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

यह हो सकता है मिडिल ऑर्डर

वही नंबर 3 पर राहुल त्रिपाठी तथा नंबर 4 पर सूर्यकुमार यादव का खेलना तय माना जा रहा है। इसके अलावा खुद कप्तान हार्दिक पांड्या 5 नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आ सकते हैं। इसके अलावा नंबर 6 पर वाशिंगटन सुंदर तो वही नंबर 7 पर दीपक हुड्डा बल्लेबाजी करने के लिए आएंगे। पिछले मुकाबले में दोनों ही खिलाड़ियों ने किफायती गेंदबाजी करते हुए एक-एक सफलता हासिल की थी। बता दें कि यह दोनों ही खिलाड़ी निचले क्रम में शानदार बल्लेबाजी करने का हुनर रखते हैं।

यह खिलाड़ी संभालेंगे गेंदबाजी डिपार्टमेंट

न्यूजीलैंड के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने युजवेंद्र चहल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था। तो वही यूज़वेंद्र चहल ने अपने कप्तान का फैसला सही साबित करते हुए किफायती गेंदबाजी करते हुए एक विकेट लिया था। इसके अलावा पहले मुकाबले में महंगे साबित हुए अर्शदीप सिंह ने भी शानदार वापसी करते हुए दूसरे मुकाबले में 2 विकेट चटकाए थे। बता दे की पिछले मुकाबले में कप्तान हार्दिक पांड्या ने शिवम मावी को एक ओवर गेंदबाजी की थी, वहीं इस बार अनुमान लगाया जा रहा है कि शिवम मावी की जगह कप्तान हार्दिक पांड्या तीसरे मुकाबले में उनकी जगह मुकेश कुमार को डेब्यू करने का मौका दे सकते हैं।

तीसरे मुकाबले के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, पृथ्वी  शॉ, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक हुड्डा, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।