IND vs NZ सेमीफाइनल मैच कल, जानिए कैसा रहेगा मौसम और पिच? – वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लीग मैच खत्म हो चुके हैं। वहीं वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबले भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा। बता दे कि यह मुकाबला 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वही वनडे वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। बात करें पहले सेमीफाइनल की तो भारत और न्यूजीलैंड दूसरी बार विश्व कप के सेमीफाइनल में भिड़ने वाली है। इससे पहले साल 2019 के विश्व कप में भी दोनों टीमों का आमना सामना हुआ था। जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रन से हराकर भारतीय टीम को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया था। हालांकि इस साल हुए भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से शिकस्त दी थी।
भारतीय टीम ने अपना आखिरी मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ रविवार को खेला था। जिसमें भारतीय टीम ने 160 रनों के बड़े स्कोर से जीत दर्ज करते हुए प्वाइंट्स टेबल में अपने नंबर वन का पायदान बरकरार रखा। बता दे कि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इस साल वर्ल्ड कप में सभी 9 मैच में जीत दर्ज की है। वही न्यूजीलैंड को चार मुकाबले में जीत मिली तो वहीं अगले चार मुकाबले में हर का सामना भी करना पड़ा। आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने जीत कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारत बनाम न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा। इसी मैदान पर भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 302 रनों की जीत दर्ज की थी।
कैसा रहेगा कल का मौसम
वेदर रिपोर्ट के अनुसार 15 नवंबर को पूरे दिन मुंबई में धूप खिली रहेगी तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 44 फ़ीसदी नमी होने के कारण मैच में बारिश का कोई खतरा नहीं है। हालांकि रात के समय में ओस गिरेगी जिससे बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को 10-15 ओवर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
पिच रिपोर्ट
मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम बड़े स्कोर के लिए जाना जाता है। क्योंकि यहां की पिच छोटी सीमा रेखा की है। जो की बल्लेबाजी के लिए उपयुक्त मानी जाती है। वहीं गेंदबाजी के नजरिया से देखी जाए तो यह पिच स्पिनरों को मदद करती है। परंतु दूसरी और छोटी बाउंड्री होने के कारण स्पिन गेंदबाजों को कई बार समस्या भी हो सकती है। बता दे की इसी मैदान पर भारतीय टीम ने श्रीलंका को 55 रनों पर ऑल आउट कर दिया था। वही वानखेड़े स्टेडियम में उच्चतम स्कोर की बात की जाए तो वह 438/4 रहा है जो कि साल 2015 में भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने बनाया था। वहीं इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 मैच तथा लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 मैच जीते गए हैं।
सेमीफाइनल मैच पूरा नहीं हुआ तो क्या होगा
बता दे की वर्ल्ड कप 2023 सेमीफाइनल मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। यदि बारिश या किसी दूसरी वजह से सेमीफाइनल का मुकाबला पूरा नहीं हो पता है तो अंपायर दोनों पारियों में कम से कम 20 ओवर का खेल करा कर डकवर्थ लुईस नियम के तहत मैच का नतीजा निकलेंगे और यदि यह भी नहीं हो पता है तो मैच रद्द होने की स्थिति में भारतीय टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। क्योंकि भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है वहीं न्यूजीलैंड की टीम चौथे स्थान पर है।







