India

IND vs PAK: रोमांचक मुकाबले में 6 रन से जीता भारत – T20 वर्ल्ड कप में आज भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला खेला गया। जहां पर भारतीय टीम 19 ओवर में 119 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वहीं इसके बाद पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 113 रन ही बना पाई हो और भारतीय टीम ने 6 रन से यह मैच जीत लिया।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ओपनिंग करने के लिए आए। परंतु विराट कोहली 3 गेंद पर 4 रन बनाकर नसीम शाह के हाथों आउट हो गए। वहीं इसके बाद अगले ही ओवर में कप्तान रोहित शर्मा भी 12 गेंद पर 13 रन बनाते हुए शाहीन अफरीदी का शिकार बन गए। वहीं मैच में अक्षर पटेल ने 18 गेंद पर 20 रन तथा सूर्यकुमार यादव ने 8 गेंद पर 7 रन बनाए। वहीं मैच में ऋषभ पंत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंद पर 42 रन बना डालें।

इस दौरान पंत ने छह चौके भी लगाए। वहीं इसके अलावा भारतीय टीम का मिडिल ऑर्डर फैल रहा। मैच में शिवम दूबे 3 रन, हार्दिक पांड्या 7 रन, अर्शदीप सिंह 9 रन तथा रविंद्र जडेजा 0 रन बनाकर आउट हो गए। इस प्रकार भारतीय टीम 19 ओवर में 119 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी करते हुए हारिस रऊफ और नसीम शाह ने 3-3 विकेट लिए तथा मोहम्मद आमिर ने 2 तथा शाहीन अफ़रीदी ने एक विकेट चटकाया।

120 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम 10 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं इसके बाद उस्मान खान भी 15 गेंद पर 13 रन बनाकर चलते बने। वहीं मैच में फखर जमान 13 तथा इमाद वसीम 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अतिरिक्त सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 44 गेंद पर 31 रन बनाकर बुमराह के हाथों बोल्ड हो गए। पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 113 रन ही बना पाई और भारतीय टीम ने यह मुकाबला 6 रनों से जीत लिया। भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट चटकाए और मात्र 14 रन विपक्षी टीम को दिए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 2 तथा अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट लिया। मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करने के पश्चात जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।