IND vs RSA: 17 साल बाद T20 World Cup जीता भारत, फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया – T20 वर्ल्ड कप में आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। जहां पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। इस दौरान भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। वहीं जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 8 विकेट खोकर 169 रन ही बना पाई और भारतीय टीम ने T20 वर्ल्ड कप का यह फाइनल मुकाबला 7 रनों से जीत लिया। इस मुकाबले में जीत के साथ भारतीय टीम के 17 सालों का इंतजार खत्म हुआ बता दे कि भारतीय टीम ने साल 2007 के बाद से कोई T20 वर्ल्ड कप नहीं जीता था।
दरअसल मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। इस दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ पारी खेलना शुरू कर दिया। परंतु फिर कप्तान रोहित शर्मा 5 गेंद पर 9 रन बनाकर केशव महाराज का शिकार हो गए। वहीं इसके बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद पर ऋषभ पंत भी बिना अपना खाता खोले चलते बने। वहीं मैच में सूर्यकुमार यादव ने चार गेंद पर तीन रन बनाए और कैच आउट हो गए। वहीं फिर विराट कोहली और अक्षर पटेल ने टीम को संभाला और बेहतरीन साझेदारी की।
इस दौरान अक्षर पटेल 31 गेंद पर एक चौका और चार छक्के लगाते हुए 47 रन बनाकर रन आउट हो गए। शिवम दुबे ने 16 गेंद पर 27 तथा हार्दिक पांड्या ने दो गेंद पर पांच रनों की पारी खेली। वहीं एक छोर पर विराट कोहली लगातार बने हुए थे। इस दौरान मैच में विराट कोहली ने 59 गेंद में छह चौके और दो छक्के लगाते हुए 76 रन बनाएं और फिर मार्को जॉनसन की गेंद पर रबाडा को कैच दे बैठे। इस प्रकार भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बना दिए। वहीं साउथ अफ्रीका की ओर से केशव महाराज और एनरिक नोर्तजे ने दो-दो तथा मार्को जानसेन और रबाडा ने एक-एक विकेट लिया।
177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की ओर से रिचा हेंड्रिक्स को जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में 4 रनो के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। वहीं इसके बाद ईडन मार्करम को 4 रन पर आउट करते हुए अर्शदीप सिंह ने अपना पहला विकेट लिया। वही मैच में ट्रिस्टन स्टब्स भी 21 गेंद पर 31 रन बनाकर अक्षर पटेल के हाथों बोल्ड हो गए। हालांकि फिर क्विंटन डी कॉक और हेनरिक क्लासेन ने पारी को संभाला। वहीं फिर मैच में क्विंटन डी कॉक 39 तथा हेनरिक क्लासेन 52 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अतिरिक्त मैच में डेविड मिलर ने 17 गेंद पर 21 रन बनाए।
मैच में मार्को जानसेन ने दो तथा कगिसो रबाडा ने 4 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रनों की आवश्यकता थी। परंतु हार्दिक पांड्या के इस ओवर में साउथ अफ्रीका की टीम 16 रन नही बना पाई और 7 रनों से यह मुकाबला भारतीय टीम ने जीत लिया। भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए तो वही अर्शदीप सिंह और बुमराह के नाम दो दो सफलता रही। एक विकेट अक्षर पटेल ने भी चटकाया। इस मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं इस पूरे सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।
