Ind vs SA: बारिश के कारण रद्द हुआ पहला T20 मुकाबला – भारत बनाम साउथ अफ्रीका (Ind vs SA) के बीच खेला जाने वाला पहला T20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है। बता दे की भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह मैच डरबन के मैदान पर खेला जाना था। हालांकि भारतीय समय अनुसार शाम 7:30 बजे यह मैच शुरू होने से पहले ही बारिश ने दस्तक दे दी। जिसके बाद टॉस तक नहीं हो पाया। काफी देर तक अंपायर्स और मैच से जुड़े अधिकारियों ने इंतजार किया। परंतु बारिश नहीं रुकी और आखिरकार इस मैच को रद्द करना पड़ा।
आपको बता दे कि भारत इस समय साउथ अफ्रीका दौरे पर है जहां पर भारत को आज से साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज खेलनी थी। जिसके लिए भारतीय टीम की कमान सूर्य कुमार यादव के हाथ में है तो वही साउथ अफ्रीका की कमान एडन मार्करम के हाथ में है। वही आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 दिसंबर को पोर्ट एलिजाबेथ में खेला जाएगा।इससे पहले भारत ने साल 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज खेली थी। जिसमें उसने 2-1 से जीत दर्ज की थी।
हाल ही में भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया से पांच मैचों की T20 सीरीज को जीता है। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों के पास T20 वर्ल्ड कप 2024 में जगह बनाने का शानदार मौका है। हालांकि इस T20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया। गौरतलब है कि T20 इंटरनेशनल के इतिहास में अब तक कुल 61 मुकाबले अलग-अलग कारणों से रद्द हुए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा वेस्टइंडीज के 10 मुकाबले नो रिजल्ट रहे हैं।
वहीं भारत बनाम साउथ अफ्रीका (Ind vs SA) की बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 25 T20 मैच खेले गए हैं जिसमें 13 में भारत ने जीत दर्ज की है तो वहीं 10 में साउथ अफ्रीका को जीत मिली तथा दो मैच बे नतीजा रहे।
