IND vs SA: भारतीय टीम को लगा झटका, अफ्रीका से हार के बाद भरना पड़ा जुर्माना – साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ भारतीय टीम को दोहरा झटका भी लगा है। दरअसल स्लो ओवर रेट के चलते भारतीय टीम पर भारी जुर्माना लगाया गया है रोहित शर्मा के कप्तानी वाली भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तय समय पर दो ओवर कम फेंकने के कारण उसे पर यह जुर्माना लगाया गया है। जिसके बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम के पॉइंट्स काटे गए हैं। साथ ही खिलाड़ियों पर मैच फीस का 10% जुर्माना भी लगाया गया है।
आपको बता दे कि आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार खिलाड़ियों को दिए गए समय में गेंदबाजी करने में विफल रहने पर प्रत्येक ओवर के लिए मैच फीस का 5% जुर्माना लगाया जाता है। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में दो ओवरों में भारतीय टीम निर्धारित समय में गेंदबाजी करने में असमर्थ रही जिसके बाद उस पर 10% मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम के 2 पॉइंट्स भी काटे गए हैं।
साउथ अफ्रीका टेस्ट मुकाबले में हार से पहले भारतीय टीम के पास 44.44 प्रतिशत अंकों के साथ 16 पॉइंट्स थे तथा भारतीय टीम पांचवें स्थान पर थी। वहीं अब स्लो ओवर रेट के चलते भारतीय टीम के अंक काटने के बाद अब वह 38.89 प्रतिशत अंकों के साथ 14 प्वाइंट्स पर आ गई है अब वह ऑस्ट्रेलिया से नीचे छठे पायदान पर पहुंच गया है।
वही आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ पारी और 32 रनों से हार गई। साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर यह भारत की सबसे बड़ी हार है। दरअसल भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 245 रन बनाए थे। जिसमें केएल राहुल की शतकीय पारी भी शामिल है। वहीं उसके बाद साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में डीन एल्गर की 186 रनों की बदौलत 408 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में केवल विराट कोहली ही संघर्ष करते रह गए और भारतीय टीम 131 रनों पर ही सिमट गई और साउथ अफ्रीका ने यह मुकाबला एक पारी और 32 रनों से जीत लिया। इस सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 3 जनवरी को खेला जाएगा।







