IND vs SA: दूसरे वन डे मैच में 8 विकेट से हारा भारत, जोर्जी ने बनाया शतक – भारत बनाम साउथ अफ्रीका का दूसरा वनडे मुकाबला मंगलवार को गकेबरहा में खेला गया। जहां पर साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो की बिल्कुल सही साबित हुआ। वहीं भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रनों पर ही ऑल आउट हो गई और साउथ अफ्रीका ने टोनी डी जॉर्जी के शतक की बदौलत यह मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया।
गौरतलब है कि पहले वन डे मुकाबले में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं दूसरे वनडे मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अपना पहला विकेट ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में खो दिया। बता दे की ऋतुराज गायकवाड 2 गेंद पर चार रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। वहीं तिलक वर्मा भी 30 गेंद पर 10 रन बनाकर चलते बने। वहीं मैच में साई सुदर्शन और केएल राहुल ने बेहतरीन साझेदारी करते हुए टीम को आगे बढ़ाया। हालांकि फिर साई सुदर्शन भी 83 गेंद पर 62 रन बनाकर क्लासेन को अपना कैच दे बैठे।
वही मैच में कप्तान केएल राहुल ने 64 गेंद पर 7 चौके लगाते हुए 56 रनों की पारी खेली। हालांकि इन प्लेयर के अलावा कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। मैच में अर्शदीप सिंह 18 और रिंकू सिंह 17 रन पर पवेलियन लौट गए। इस प्रकार भारतीय टीम 46.2 ओवर में ही 211 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। साउथ अफ्रीका की ओर से नंद्रे बर्गर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए तो वही हेंड्रिक्स और केशव महाराज के नाम दो दो सफलता रही।
212 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की ओर से रीजा हेंड्रिक्स और टोनी डी जोर्जी ने शानदार शुरुआत दिलाई। इस दौरान ने रीजा हेंड्रिक्स ने 81 गेंद पर अर्धशतक किए पारी खेलते हुए 52 रन अपनी टीम के लिए जोड़े। हालांकि फिर वह अर्शदीप सिंह की गेंद पर मुकेश कुमार को अपना कैच थमा बैठे। वहीं मैच में राशी वेन डर डूसेन ने भी 51 गेंद पर 36 रनो की पारी खेली। हालांकि फिर वह रिंकू सिंह को अपना विकेट देते चले। इसके अलावा कप्तान एडेन मार्करम ने 2 रन बनाए। मैच में टोनी डी जोर्जी ने 122 गेंद पर 119 रनो की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 6 छक्के भी लगाए। साउथ अफ्रीका ने यह मुकाबला 42.3 ओवर में 8 विकेट से जीत लिया।
इस मुकाबले में जीत के बाद साउथ अफ्रीका सीरीज में साउथ अफ्रीका ने एक-एक से बराबरी कर ली है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 21 दिसंबर को पॉर्ल में खेला जाएगा।







