Ind vs Aus WTC final

IND vs SA 2nd test: पहले दिन का खेल खत्म, साउथ अफ्रीका दूसरी पारी में 62/3 – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड में खेला जा रहा है। जहां पर साउथ अफ्रीका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। वही अपनी पहली पारी में साउथ अफ्रीका की टीम मात्र 55 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। जिसके बाद भारतीय टीम ने अपनी पारी में 153 रन बनाए। इसके बाद भारतीय टीम ने 98 रनों की बढ़त बना ली। वही दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका का स्कोर 62 पर 3 विकेट हो गया है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम के पास 36 रन की बढ़त है।

दरअसल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा। इस दौरान साउथ अफ्रीका टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज कायल वेरेयेने 15 तथा डेविड बेडिंघम ने 12 रनों की पारी खेली। हालांकि इनके अलावा साउथ अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज दहाई का अंक नहीं छु पाया और टीम मात्र 23.2 ओवर में 55 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारतीय टीम की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने 9 ओवर में 15 रन देते हुए 6 विकेट लिए। वही मैच में जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार के नाम भी दो-दो सफलता रही।

अपनी पहली पारी में भारतीय टीम ने बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन शुरुआत दी। इस दौरान रोहित शर्मा ने 50 गेंद पर 39 रनों की पारी खेली तो वही शुभमन गिल ने भी 55 गेंद पर 36 रन बनाए। इसके अलावा मैच में विराट कोहली ने 59 गेंद पर 6 चौकी और 1 छक्का लगाते हुए 46 रन बनाए। हालांकि इसके बाद भारतीय टीम भी साउथ अफ्रीका टीम की तरफ विकट खोती चली गई। बता दे की मैच में 7 खिलाड़ी अपना खाता तक भी नहीं खोल पाए। इसके अलावा मैच में केएल राहुल ने 8 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से पहली पारी में कगिसो रबाड़ा, लूंगी एनगिडी और नंद्रे बर्गर ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

वही दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 17 ओवर में 3 विकेट खोकर 62 रन बना लिए हैं। इस दौरान कप्तान डीन एल्गर 28 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हो गए तो वही मैच में टोनी डी जॉर्जी और स्टब्स एक-एक रन ही बना पाए। दिन का खेल खत्म होने तक एडेन मार्करम 51 गेंद पर 36 रन तथा डेविड बेडिंघम 6 गेंद पर 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। वहीं भारतीय टीम की ओर से दूसरी पारी में मुकेश कुमार ने 2 तथा जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लिया।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।