Jasprit Bumrah

Ind vs SA test: दूसरा दिन खत्म, साउथ अफ्रीका का स्कोर 256/5 – भारत बनाम साउथ अफ्रीका दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 245 रन बनाएं। वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका की टीम ने 5 विकेट खोकर 256 रन बना लिए हैं। इस समय डीन एल्गर और यानसेन क्रीज पर मौजूद है।

साउथ अफ्रीका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वही पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पहला दिन खत्म होने तक आठ विकेट खोकर 208 रन बना लिए थे। इस दौरान केएल राहुल 70 रन बना कर खेल रहे थे वही मैच के दूसरे दिन केएल राहुल और मोहम्मद सिराज ने पारी को आगे बढ़ाया। इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया। हालांकि फिर वह 137 गेंद पर 101 रन बनाते हुए आउट हो गए।

वहीं मैच में मोहम्मद सिराज भी 22 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए। भारतीय टीम 67.4 ओवर में 245 रन पर ऑल आउट हो गई। साउथ अफ्रीका की ओर से रबाडा ने 5 विकेट चटकाए तो वही नंद्रे बर्गर के नाम भी तीन सफलता रहीं।

इसके बाद साउथ अफ्रीका टीम को अपनी पहली पारी में शुरुआत में ही झटका लग गया। दरअसल मोहम्मद सिराज ने पारी के चौथे ओवर में एडेन मार्करम को कैच आउट कर दिया। मैच में एडेन मार्करम 17 गेंद पर 5 रन ही बना पाए। वहीं इसके अलावा टोनी डी जोर्जी भी 62 गेंद पर 28 रन बनाकर चलते बने। वहीं कीगन पीटरसन भी 7 गेंद पर दो रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि मैच में डेविड बेथिंगम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 87 गेंद पर 56 रन बना डालें। हालांकि फिर वह मोहम्मद सिराज के हाथों आउट हो गए। ईसके अलावा मैच मेंकाईल वेरेन मात्र चार रन बनाकर आउट हो गए।

साउथ अफ्रीका की ओर से डीन एल्गर ने बेहतरीन प्रदर्शित करते हुए 140 रनों की पारी खेली। इस दौरान डीन एल्गर ने 211 गेंद में 23 चौक भी लगाए। उनकी शतकीय पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका की टीम 66 ओवर में 256 रन के स्कोर तक पहुंच गई। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका टीम ने 11 रनों से बढ़त बना ली है। वही भारतीय टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को दो-दो सफलताएं मिली।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।