IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज नही खेलेंगे ईशान किशन, इस खिलाड़ी को मिला मौका – भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीका के साथ वनडे सीरीज खेल रही है। वहीं वनडे सीरीज खत्म होने के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी। जिसकी शुरुआत 26 दिसंबर से होगी। वही आपकी जानकारी के लिए बता दे की साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन नहीं खेलेंगे। दरअसल उन्होंने बीसीसीआई से पारिवारिक कारणों से छुट्टी ली है। वहीं बीसीसीआई ने उनकी जगह अब केएस भरत को टीम में शामिल किया है।
गौरतलब है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 8 विकेट से जीत लिया है। जिसके बाद भारत ने वनडे सीरीज में 1-0 से बड़त बना ली है। वहीं इस वनडे सीरीज के खत्म होने के बाद 26 दिसंबर से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। जिसका पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचुरियन में तथा दूसरा और अंतिम मुकाबला 3 जनवरी से कैप टाउन में खेला जाएगा।
इशान किशन का टेस्ट करियर
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने भारत की ओर से 32 T20 और 27 टेस्ट मैच खेले हैं। जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू करते हुए इशान किशन ने दो टेस्ट पारी में 78 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 52 रन रहा। हालांकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ईशान किशन खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे। उनकी जगह केएस भरत को टीम में शामिल किया गया है।
केएस भरत का टेस्ट करियर
केएस भरत ने भारतीय टीम के लिए अपना पहला टेस्ट फरवरी 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। अभी तक केएस भरत भारतीय टीम के लिए कुल पांच टेस्ट मैच खेल चुके हैं। जिसमें उन्होंने कुल 129 रन बनाए हैं। हालांकि इन मुकाबले में इस विकेटकीपर बल्लेबाज का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। ऐसे में जब उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौका मिल रहा है तो वह इस मौके का भरपूर फायदा उठाना चाहेंगे।
भारत की टेस्ट टीम स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, रविंद्र जडेजा, मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, केएस भरत (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान)।







