IND vs USA: भारतीय टीम ने यूएसए को 7 विकेट से हराया, सूर्या ने लगाया अर्धशतक – T20 वर्ल्ड कप में आज भारतीय टीम और यूएसए के बीच न्यूयार्क में मुकाबला खेला गया। जहां पर यूएसए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। वही जवाब में भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव के अर्थशतक की बदौलत 18.2 ओवर में 7 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया।
मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। USA की टीम की ओर से शयन जहांगीर पहले ही गेंद पर अर्शदीप सिंह के हाथों एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। इस ओवर की आखिरी गेंद पर एंड्रीज गूस भी हार्दिक पांड्या के हाथों पर आउट हो गए। वही मैच में स्टीवन टेलर ने 24 तथा नीतीश कुमार ने 27 रन बनाए। उसके अलावा कप्तान आरोन जोन्स ने 11 तथा कोरी एंडरसन ने 15 रनो की पारी खेली। दोनों का ही विकेट हार्दिक पांड्या को मिला। इस प्रकार USA की टीम आठ विकेट के नुकसान पर 110 रन की बना पाई। वहीं भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 9 रन देते हुए 4 विकेट लिए। वही हार्दिक पांड्या ने 2 तथा अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया।
111 रनो के लक्ष्य का पीछा करने की भारतीय टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पहली ही गेंद पर नेत्रवालकर के हाथों आउट हो गए। वही मैच में कप्तान रोहित शर्मा भी 6 गेंद पर 3 रन बनाकर नेत्रवालकर का दूसरा शिकार बन गए। हालांकि फिर ऋषभ पंत ने 20 गेंद में 18 रनों की पारी खेली। वहीं शिवम दुबे ने भी 35 गेंद पर नाबाद 31 रन बनाए। मैच में सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंद में नाबाद 50 रनो की पारी खेली। इस प्रकार भारतीय टीम ने यह मुकाबला 18.2 ओवर में 7 विकेट से जीत लिया। इस मुकाबले में जीत के साथ भारतीय टीम ने ग्रुप A से क्वालीफायर भी कर लिया है। बता दे की भारतीय टीम ने अभी तक खेले तीनों मुकाबले में जीत दर्ज की है।







