IND W vs AUS W

IND W vs AUS W: तीसरे वनडे में 190 रनों से हारी भारत, सीरीज 3-0 से गवांई – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम का तीसरा वनडे मुकाबला आज वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेला गया। इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 338 रन बनाए। वहीं इसके बाद भारतीय टीम 148 रन पर ही ऑल आउट हो गई और यह तीसरा वनडे मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 190 रन से जीत लिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज 3-0 से जीत ली।

शुरुआती 2 वन डे मुकाबला खोने के बाद भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत के उद्देश्य से उतरी थी। परंतु भारतीय टीम को टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करना पड़ा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज फीब लीचफील्ड ने 125 गेंद पर 16 चौके और एक छक्का लगाते हुए 119 रनों की पारी खेली। वहीं इसके बाद कप्तान एलिसा हिली ने 85 गेंद पर 82 रनों की पारी खेली।

बता दे कि इन दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच 189 रनों की पार्टनरशिप हुई। हालांकि फिर पूजा वस्तत्राकर ने एलिसा हिली को बोल्ड कर दिया। वही मैच में गार्डनर ने 30 तथा एलाना किंग ने 26 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम की ओर से श्रेयंका पाटिल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए तो वही अमनजोत कौर को दो सफलता मिली। इसके अलावा दीप्ति शर्मा और पूजा वस्त्राकर के नाम भी एक-एक विकेट रहा।

मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने 7 विकेट खोकर 338 रनों का विशाल लक्ष्य भारतीय टीम के सामने रखा। जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने अपना पहला विकेट 32 रनों के स्कोर पर ही खो दिया। बता दे की यास्तिका भाटिया मात्र 6 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गई। वही मैच में स्मृति मंदाना ने 29 गेंद पर 29 रनों की पारी खेली। हालांकि उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब रहा। कप्तान हरमनप्रीत कौर मात्र 10 गेंद पर 3 रन बनाकर ही कैच आउट हो गई।

इस दौरान जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा ने 25-25 रनों की पारी खेली। हालांकि वह भी टीम की इस मुश्किल घड़ी में अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा पाई। वही मैच में 6 खिलाड़ी दहाई का अंक भी नहीं छु पाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जॉर्जिया वेयरहम ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए तो वही एलाना किंग, एनाबेल सदरलैंड और मेगन शट ने दो-दो विकेट चटकाए। इसके अलावा गार्डनर के नाम भी एक सफलता रही।बता दे कि इस मुकाबले शतकीय पारी खेलने वाली फीब लीचफील्ड को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड दिया गया। वहीं भारतीय टीम ने यह वनडे सीरीज 3-0 से गंवा दी।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।