IND W vs AUS W: भारतीय महिला टीम ने 8 विकेट से जीता टेस्ट मैच – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टेस्ट मुकाबले में भारत ने 8 विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 261 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। जिसके बाद भारतीय टीम ने मात्र 18.4 ओवर में दो विकेट खोकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
गोरतलब है कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम (IND W vs AUS W) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेला गया। जिसमें तीसरे दिन तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 233 रन पर पांच विकेट हो गया था। वहीं चौथे दिन का खेल यही से शुरू हुआ। हालांकि इस दौरान आस्ट्रेलिया की टीम विकेट पर विकेट खोती गई।
मैच के चौथे दिन शुरुआत में गार्डनर 27 गेंद पर 7 रन बनाकर चलते बनी तो वहीं इसके बाद जोनासेन भी 42 गेंद पर 9 रन ही बना पाए। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम 261 रन पर ही ऑल आउट हो गई। वहीं भारत की ओर से अपनी दूसरी पारी में स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए तो वही राजेश्वरी गायकवाड और हरमनप्रीत कौर के नाम भी दो-दो सफलता रही।
जानकारी के लिए बता दे कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं अपनी पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 219 रन बनाए थे। वहीं फिर पहली पारी में भारतीय टीम ने 406 रन बना डाले। इसके बाद पारी के आधार पर भारत को 187 रनों की बढ़त मिल गई। वहीं दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 261 रन बनाए। जिसके बाद भारत की टीम को अपनी दूसरी पारी में 75 रनों की आवश्यकता थी।
इस दौरान भारतीय टीम की ओर से शेफाली वर्मा ने चार गेंद पर चार रन बनाए तो वहीं ऋचा घोष ने 32 गेंद पर 13 रन जोड़े। वही मैच में स्मृति मंदाना ने 61 गेंद पर नाबाद 38 रन तथा जेमिमा रोड्रिग्स ने 15 गेंद पर नाबाद 12 रन बनाते हुए भारतीय टीम को जीत दिला दी। आपको बता दे कि भारतीय महिला टीम की कंगारू के खिलाफ रेड बॉल क्रिकेट में यह पहली जीत है। वही आज का यह दिन भारतीय टीम के लिए काफी खास रहा है। दरअसल पुरुष क्रिकेट टीम ने भी आज ही के दिन 1959 में ऑस्ट्रेलिया को पहली बार टेस्ट क्रिकेट में हराया था।







