Ind W vs Aus W

Ind W vs Aus W: सेमीफाइनल मुकाबले में 5 रनों से हारी भारत, ऑस्ट्रेलिया ने लिया फाइनल का टिकट -भारतीय महिला क्रिकेट टीम T20 विश्व कप के फाइनल से एक कदम दूर ही रह गई। बता दें कि सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 रनों से हरा दिया है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए थे वहीं भारतीय टीम 167 रन ही बना पाई और ऑस्ट्रेलिया में यह मैच 5 रन से अपने नाम कर लिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया टीम टी20 महिला वर्ल्ड कप मैं सातवीं बार फाइनल में पहुंच चुकी है।

सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो कि बिल्कुल सही साबित हुआ। मैच में मुनि ने एलिसा हिली के साथ बेहतरीन शुरुआत की। इस दौरान मुनि ने 37 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्का लगाते हुए 54 रनों की पारी खेली तो वही हीली ने भी 26 गेंदों में तीन चौके लगाते हुए 25 रन बनाए। वहीं मुनि का विकेट शिखा पांडे ने लिया। मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान लेंनिग ने 34 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के लगाते हुए नाबाद 49 रन बनाए। हालांकि वह अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाई।

वही मैच में ऐश गार्डनर ने भी अच्छी पारी खेलते हुए 18 गेंदों पर 31 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके भी लगाए। हालाकी दीप्ति शर्मा ने उनकी पारी को वही रोक दिया। इसके अलावा ग्रेस हैरिस 4 गेंदों पर 7 रन बना कर शिखा पांडे की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गई। वही मैच में एलिस पैरी ने नाबाद 2 गेंद पर 2 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए शिखा पांडे ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किए तो वही राधा यादव और दीप्ती शर्मा को भी एक-एक सफलता हाथ लगी।

ऑस्ट्रेलिया द्वारा 173 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुवात कुछ खास नहीं रही। ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना दहाई का अंक भी नहीं छु पाए। इस दौरान शेफाली वर्मा ने 6 गेंदों का सामना करते हुए केवल 9 रन बनाए और मेगन की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट हो गई तो वहीं स्मृति मंधाना भी 5 गेंदों पर मात्र दो ही रन बना पाई और वह भी गार्डनर की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट हो गई। शुरुआत से ही भारतीय टीम दबाव में नजर आ रही थी। ओपनर बल्लेबाज के बाद यास्तिका भाटिया भी 7 गेंदों में 4 रन बनाकर रन आउट हो गई।

हालांकि फिर जेमिमा ने पारी को संभालते हुए 24 गेंदों पर छह चौके लगाते हुए 42 रनों की पारी खेली हालांकि फिर डार्सी ब्राउन ने उनकी पारी को वही रोक दिया। वही मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 34 गेंदों में 52 रन बनाए। इस दौरान कप्तान ने 6 चौके और एक छक्का भी लगाया हालांकि फिर वह अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हो गई। जिसके बाद भारतीय टीम एक बार पुनः दबाव में आ गई थी।

कप्तान हरमनप्रीत कौर के आउट होने के बाद ऋचा घोष भी 17 गेंदों में मात्र 14 रन बनाकर ही ताहिला के हाथों कैच आउट हो गई। भारतीय टीम को आखिरी 2 ओवर में 20 रनों की दरकार थी। हालांकि फिर 19वे ओवर में स्नेह राणा आउट हो गई। जिसके बाद भारतीय टीम की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई थी। वही आखिरी ओवर में जब भारतीय टीम को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। तब दीप्ति शर्मा (20) और राधा यादव क्रीज़ पर मौजूद थे हालांकि भारतीय टीम आखिरी ओवर में 10 रन ही बना पाई और 5 रनों से मैच हार गई।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए ऐश गार्डनर तथा डार्सी ब्राउन ने दो-दो विकेट लिए तो मेगन और जेस ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए ऐश गार्डनर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बता दें कि T20 महिला विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 24 फरवरी को कैप टाउन में खेला जाएगा। वही ऑस्ट्रेलिया भारत को 5 रनों से हराकर फाइनल में पहुंच चुकी है।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।