IND W vs AUS W

IND W vs AUS W : तीसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया स्कोर 233/5 – भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम इस समय मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट मैच खेल रही है। बता दे कि इस टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वही अपनी पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 77.4 ओवर में 219 रन बनाए। इस दौरान आस्ट्रेलिया की ओर से तहलिया मैकग्राथ ने सबसे ज्यादा 50 रनो की पारी खेली। वही भारतीय महिला टीम की ओर से पहली पारी में पूजा वस्त्राकर ने 4 तथा स्नेह राणा ने 3 विकेट चटकाए।

वही अपनी पहली पारी में तीसरे दिन भारतीय टीम ने 126.3 ओवर में 406 रन बना डालें। पहली पारी के आधार पर भारतीय महिला टीम को 187 रनों की बढ़त मिल गई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपनी दूसरी पारी की भी शानदार शुरुआत की। इस दौरान तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने 90 ओवर में 5 विकेट खोकर 233 रन बना लिए हैं।

वही इस समय एनाबेल सदरलैंड (12 रन) और एशले गार्डनर (7) क्रीज पर मौजूद है। वही अब ऑस्ट्रेलिया की टीम 46 रन की बड़त हासिल कर चुकी है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में ताहलिया मैकग्राथ ने 176 गेंद पर 73 दोनो की पारी खेली। वही मैच में एलिस पेरी ने भी 45 तथा बेथ मुनि ने 33 रन बनाए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट लिए हैं।

गौरतलब है कि 2 दिन का खेल खत्म होने के बाद हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम का स्कोर 376 रनों पर 7 विकेट था। वहीं तीसरे दिन का खेल 376 रनो के साथ शुरू हुआ। हालांकि फिर भारतीय टीम की ओर से पूजा वस्त्रकर 126 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हो गई तो वही मैच में दीप्ति शर्मा भी 171 गेंद पर 9 चौके लगाते हुए 78 रन बनाकर चलती बनी। वही मैच के तीसरे दिन रेणुका सिंह आठ गेंद पर 9 रन ही बना पाई। ऑस्ट्रेलिया की और से पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए गार्डनर ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए तो वही किम गर्थ और एनाबेल सदरलैंड ने 2-2 विकेट लिए।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।