India

Year 2024: फरवरी मार्च में टेस्ट तो अप्रैल मई में होगा IPL, यहां देखिए पूरे साल का क्रिकेट शेड्यूल – साल 2023 भारतीय टीम के लिए काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा। इस साल भारतीय टीम दो बार आईसीसी की ट्रॉफी जीतने के करीब रही। परंतु फाइनल मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा। परंतु पूरे साल भारतीय टीम ने बेहतरीन टीम के रूप में प्रदर्शन किया।

वहीं साल 2024 में भारतीय टीम के सामने कई और बड़ी चुनौतियां आने वाली है। जिसमें की t20 विश्व कप भी शामिल है। भारतीय टीम साल 2024 में भी बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेगी। साल 2024 में भारतीय टीम को पहले इंग्लैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के साथ खेलना है। हालांकि बीसीसीआई ने अभी आधिकारिक तौर पर पूरे साल का शेड्यूल जारी नहीं किया है। परंतु जून तक के लिए भारतीय टीम के मेचो का कार्यक्रम स्पष्ट हो चुका है। आइए अब हम आपको बताते हैं कि भारतीय टीम का पूरे साल का शेड्यूल क्या रहने वाला है।

दक्षिण अफ्रीका से होगा पहला मैच

भारतीय टीम साल 2024 की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच से करेगी। गौरतलब है कि भारतीय टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है यहां पर वनडे और T20 सीरीज के बाद अब भारतीय टीम टेस्ट सीरीज खेल रही है। जिसका दूसरा टेस्ट मुकाबला 3 जनवरी को केपटाउन में खेला जाएगा।

अफगानिस्तान से T20 सीरीज

साउथ अफ्रीका से अंतिम टेस्ट मुकाबला खेलने के बाद 11 जनवरी से भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज खेलेगी। यह पहली बार होगा कि दोनों टीमें द्विपक्षीय सीरीज खेलेगी। बता दे कि दोनों देशों के बीच अब तक एक टेस्ट मुकाबला हो चुका है। वही पहली बार दोनों टीमे द्विपक्षीय T20 मुकाबले में आमने-सामने होगी।

इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज

25 जनवरी से 11 मार्च के बीच भारत को इंग्लैंड के साथ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलनी है। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से दोनों टीमों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण होने वाली है।

अप्रैल में होगा आईपीएल (IPL)

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद सभी भारतीय खिलाड़ी कुछ दिन आराम करेंगे। उसके बाद अप्रैल की शुरुआत में आईपीएल (IPL) का आयोजन हो सकता है। जिसमें भारतीय टीम के कई खिलाड़ी लगातार 2 महीने तक आईपीएल में अपना जलवा दिखाएंगे।

जून में होगा T20 वर्ल्ड कप

वहीं आईपीएल के तुरंत बाद जून महीने में T20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन वेस्टइंडीज और अमेरिका में होगा। भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करके खीताब को अपने नाम करने का भरपूर प्रयास करेगी। हालांकि बीसीसीआई ने आगे का शेड्यूल जारी नहीं किया है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है