Ind vs Aus Test Series: नागपुर में होगा पहला टेस्ट मैच, जानिए कब और कहां देखें लाइव मैच! – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आयोजन 9 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। बता दें कि इस चार मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा। यही दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बेहद जरूरी है। फिलहाल दोनों ही टीमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस में बनी हुई है। यदि ऑस्ट्रेलिया की टीम इस टेस्ट सीरीज में 4-0 से हार जाती है तो वह फाइनल से बाहर हो जाएगी।
जानकारी के लिए बता दें कि दोनों देशों के बीच यह टेस्ट सीरीज होने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भी होना है। जिसमें टेस्ट रैंकिंग में टॉप 2 में रहने वाली टीम फाइनल के लिए चयनित होगी। वही अभी टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉप पर है, तो वहीं भारतीय टीम अभी दूसरे नंबर पर है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हार जीत का अंतर यह तय करेगा कि कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी। दोनों ही टीमों ने इस टेस्ट सीरीज के लिए अपनी-अपनी तैयारियां कर ली है।
बता दें कि अभी तक बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कुल 52 मैच हुए हैं जिसमें से भारतीय टीम ने 22 मैचों में जीत दर्ज की है, तो वही 19 मैच ऑस्ट्रेलिया के नाम रहे। वही 11 मैच ड्रॉ रहे थे। वही पिछली पांच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम में 4 सीरीज में जीत दर्ज की है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम केवल एक ही सीरीज जीत पाया।
कब और कहां देखें लाइव मैच
9 फरवरी को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि इस सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समय अनुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे। इससे आधे घंटे पहले यानी सुबह 9:00 बजे दोनों टीमों के बीच टॉस होगा। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा, इसके अलावा आप मैच का लाइव प्रसारण डिजनी हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।







