Ind vs Aus: दूसरे मुकाबले की पहली पारी में 263 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया टीम, मोहम्मद शमी ने चटकाए 4 विकेट! – बता दें कि इस समय भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पर ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 263 रन बनाए हैं। इस दौरान सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 81 रनों की शानदार पारी खेली।
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 263 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से डेविड वॉर्नर ने 44 गेंदों पर तीन चौके लगाते हुए 15 रन बनाए, हालांकि फिर वह मोहम्मद शमी की गेंद पर श्रीकर भरत को अपना कैच थमा बैठे। परंतु इस दौरान उस्मान ख्वाजा ने दूसरे टेस्ट मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैच में उस्मान ख्वाजा ने 125 गेंदों में 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और एक छक्का लगाया। हालांकि उस्मान ख्वाजा शतक तक नहीं पहुंच पाए और रविंद्र जडेजा ने की गेंद पर कैच आउट हो गए। बता दें कि उस्मान ख्वाजा का कैच केएल राहुल ने लिया था।
वही मैच में भारतीय टीम की ओर से अश्विन ने 4 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने लाबुशने को 18 रनों के निजी स्कोर पर ही एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। बता दें कि मैच में उन्होंने 25 गेंद खेलते हुए 4 चौके लगाए थे। मैच में स्टीव स्मिथ 2 गेंदों पर बिना अपना खाता खोलें अश्विन की गेंद पर श्रीकर भरत को अपना कैच थमा बैठे। वही मैच में ट्रेविस हेड ने 30 गेंदों पर 12 रन बनाए। इस दौरान वह एक चौका और एक छक्का ही लगा पाए। ट्रेविस हेड का विकेट मोहम्मद शमी के नाम रहा। वहीं कप्तान पैटकमिंस मैच में 59 गेंदों पर 33 रन बनाकर रविंद्र जडेजा की गेंद पर आउट हो गए। पैटकमिंस ने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए थे। इसके अलावा एलेक्स केरी 5 गेंदों पर जीरो रन बनाते हुए अश्विन की गेंद पर विराट कोहली के हाथों कैच आउट हो गए।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से हैंड्सकॉम्ब ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 142 गेंदों में नाबाद 72 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में हैंड्सकॉम्ब ने 9 चौके भी लगाए, मैच में टॉड मर्फी भी 4 गेंदों पर अपना खाता खोले रविंद्र जडेजा की गेंद पर आउट हो गए तो वही मोहम्मद शमी ने आखरी 2 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को खत्म कर दिया।
दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच में मोहम्मद शमी ने 14.4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 60 रन विरोधी टीम को दिए और चार महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। वही रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा को भी 3-3 सफलताएं मिली। इस दौरान अश्विन ने 21 ओवर गेंदबाजी करते हुए 57 तथा रविंद्र जडेजा ने इतने ही ओवर में 68 रन लुटाए। इस के अलावा मोहम्मद सिराज ने 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए 30 रन विरोधी टीम को दिए हालांकि उन्हें कोई सफलता नहीं मिल पाई। वही अक्षर पटेल ने भी 12 ओवर गेंदबाजी करते हुए 34 रन दिए।
दूसरे टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 71.4 ओवर में 263 रन बनाए। वही दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने बिना अपना विकेट गवाएं 9 ओवर में 21 रन बना लिए हैं। इस दौरान भारतीय टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 34 गेंदों में एक चौका लगाते हुए 13 रन बना लिए हैं। वहीं केएल राहुल 20 गेंदों में 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। बता दें कि इस समय ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 242 रन आगे चल रही है।
