ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत फाइनल में कैसी रहेगी अहमदाबाद की पिच, जानिए पिच रिपोर्ट – वर्ल्ड कप 2023 भारतीय सरजमीं पर खेला जा रहा है। बता दे कि इसमें भारतीय टीम ने शुरुआत से शानदार प्रदर्शन करते हुए अब फाइनल में जगह बना ली है। जिसमें भारतीय टीम का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया से खेला जाएगा। गौरतलब है कि यह मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लगभग 1,30,000 लोगों के बैठने की जगह है। इस साल ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों ने ही शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह बनाई है।
इस दौरान भारतीय टीम ने सभी ग्रुप मैच में जीत दर्ज करके फिर सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया तो वहीं ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में तीन विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया और भारत रविवार को फाइनल मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी। बता दे की वर्ल्ड कप इतिहास में भारतीय टीम का यह चौथा फाइनल मैच होगा इससे पहले भारतीय टीम तीन बार फाइनल खेल चुकी है जिसमें साल 2083 में वेस्टइंडीज तथा साल 2011 में श्रीलंका को हराकर भारत वर्ल्ड चैंपियन बनी थी तो वहीं दूसरी और ऑस्ट्रेलिया की टीम भी पांच बार वर्ल्ड कप की विजेता टीम रह चुकी है और आठवीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है। गौरतलब है कि फाइनल का यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहने वाला है।
पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पिच की बात की जाए तो यहां की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए अनुकूल रही है। पहले 10 ओवरों में गेंद अच्छा उछाल देता है तथा बाद में पिच धीमी हो सकती है। यहां की पिच खास तौर पर बल्लेबाजों को मदद करती है। साथ ही बीच के ओवरों के दौरान यहां पर स्पिनर गेंदबाजों को भी काफी मदद मिलती है। वहीं आंकड़ों की बात की जाए तो अहमदाबाद के मैदान पर खेले गए पिछले पांच मुकाबले में से तीन मुकाबले लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं। ऐसे में फाइनल के मुकाबले में दोनों कप्तानों के लिए टॉस काफी अहम भूमिका निभाने वाला है।
