Ind vs Aus

Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज 9 फरवरी से होगी शुरू, पहले टेस्ट के लिए यहां देखे भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन! – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के अंतर्गत 4 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। जिसका पहला टेस्ट मैच 9 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा। बता दे कि दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है। जानकारी के लिए बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने साल 2004 के बाद से अब तक भारत में कोई टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज नहीं की है, वही अब 9 फरवरी को एक बार फिर भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होगी।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों ही टीमें इस सीरीज में जीत हासिल करना चाहेगी। यदि भारतीय टीम इस सीरीज में दो या तीन मैच जीत लेती है तो वह आसानी से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच सकती है। बता दें कि भारत ने आखरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2017 में चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी। जिसमें भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से मात दी थी। ऐसे में एक बार फिर रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में हराते हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना चाहेगी। इसके लिए भारतीय टीम की ओर से खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास करना शुरू कर दिया है।

पहले टेस्ट मैच में यह हो सकती है ओपनिंग जोड़ी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से केएल राहुल और कप्तान रोहित शर्मा ओपनिंग करते हुए दिखाई दे सकते हैं। बता दें कि घरेलू सरजमीं पर कप्तान रोहित शर्मा बेहद शानदार प्रदर्शन करते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा और राहुल की ओपनिंग जोड़ी कैसा प्रदर्शन करती है।

ऐसा होगा मिडिल ऑर्डर

नागपुर में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से चेतेश्वर पुजारा नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए आएंगे, तो वही नंबर 4 पर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मैदान पर उतरेंगे। बता दे कि विराट ने टेस्ट में अपना आखिरी शतक साल 2019 में लगाया था। वही अब बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दिखाई देने वाले हैं। बता दें कि इन दिनों शुभमन गिल शानदार लय में दिखाई दे रहे हैं, हाल ही में टी20 और वनडे क्रिकेट में शुभमन गिल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। ऐसे में शुभमन गिल नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतर सकते हैं। यानी कप्तान रोहित शर्मा ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की जगह शुभमन गिल को प्राथमिकता दे सकते हैं। इसके बाद नंबर 6 पर ऑलराउंडर के रूप में रविंद्र जडेजा काफी दिनों बाद मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे, तो वही विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी केएस भरत के ऊपर रहेगी।

यह होंगे गेंदबाज

पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपनी प्लेइंग इलेवन में अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन को शामिल कर सकते हैं ऐसे में भारतीय टीम के पास स्पिनर के रूप में तीन गेंदबाज मौजूद रहेंगे। वही नागपुर में होने वाले पहले टेस्ट मुकाबले में मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी तेज गेंदबाज के रूप में मौजूद रहेंगे। यानी कप्तान रोहित शर्मा उमेश यादव और जयदेव उनादकट को पहले मुकाबले से बाहर रख सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (उपकप्तान), रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मुकाबले

9 से 13 फरवरी – पहला टेस्ट, नागपुर

17 से 21 फरवरी – दूसरा टेस्ट, दिल्ली

1 से 5 मार्च – तीसरा टेस्ट, धर्मशाला

9 से 13 मार्च – चौथा टेस्ट, अहमदाबाद

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।