IND vs ENG: तीसरे दिन इंग्लैंड ने बनाई 126 रनो की बड़त, ऑली पोप ने जड़ा शतक – दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 175 रनों की बढ़त बना ली थी। वहीं तीसरे दिन के खेल में रविंद्र जडेजा 87 रन बनाकर जो रूट के हाथों एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। वहीं मैच में अक्षर पटेल 44 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन एक रन तथा जसप्रीत बुमराह बिना अपना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। बता दे कि भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 121 ओवर में 436 रन बनाए। इस दौरान भारतीय टीम ने इंग्लैंड की अपनी पहली पारी के 246 रनों के जवाब में 436 रन बनाकर 190 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। वहीं इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 77 ओवर में छह विकेट खोकर 316 रन बना लिए हैं।
तीसरे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने जैक क्राउली को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कर दिया। बता दे की जैक क्राउली मात्र 33 गेंद पर 31 रन बनाकर ही आउट हो गए। वहीं इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने बैन डकैट को 47 रन पर बोल्ड कर दिया। वही मैच में जो रूट 6 गेंद पर दो रन बनाकर ही जसप्रीत बुमराह का शिकार हो गए। जॉनी बेयरस्टो भी 24 गेंद पर 10 रन बनाते हुए रविंद्र जडेजा को अपना विकेट देते चले। इंग्लैंड की दूसरी पारी में कप्तान बेन स्टोक्स भी मात्र 33 गेंद में 6 रन बनाकरअश्विन के हाथों विकेट हो गए। हालांकि दूसरी छोर पर ऑली पोप लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे थे।
इस दौरान ऑली पोप ने 208 गेंद में शतकीय पारी खेलते हुए 148 रन बनाए। अपनी पारी में ऑली पोप ने 17 चौके भी लगाए। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 77 ओवर में पोप के 148 रनों की बदौलत 316 रन बना लिए। वही इस समय रेहान अहमद 16 रन तथा ऑली पोप 148 रन के साथ खेल रहे हैं। वहीं भारतीय टीम की ओर से दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो सफलताएं ली है। वहीं अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा के नाम भी एक-एक विकेट रहा।







