IND vs ENG: दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए जडेजा और केएल राहुल, इन खिलाड़ियों को मिला मौका – भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के साथ अपने घरेलू मैदान पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। जिसका पहला टेस्ट मुकाबला भारतीय टीम ने 28 रनों से गंवा दिया है। वहीं इस सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम में 2 फरवरी से खेला जाएगा।
इससे पहले बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट बोर्ड के हवाले से खबर आ रही है कि दूसरे टेस्ट मुकाबले के लिए रविंद्र जडेजा और केएल राहुल चोट के चलते बाहर हो गए हैं। वहीं उनके स्थान पर सौरभ कुमार, वाशिंगटन सुंदर और सरफराज खान को टीम के साथ जोड़ा गया है। आपको बता दे कि बीसीसीआई ने आधिकारिक मीडिया एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि केएल राहुल और रविंद्र जडेजा दूसरे टेस्ट मुकाबले से बाहर हो गए हैं।
दरअसल पहले टेस्ट मुकाबले (Ind vs ENG) के चौथे दिन रविंद्र जडेजा को हेमस्ट्रिंग की चोट का सामना करना पड़ा। जिसके कारण अब वह दूसरा टेस्ट मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। वहीं दूसरी ओर केएल राहुल भी चोट के चलते दूसरे मुकाबले में अनुपस्थित रहेंगे। दोनों ही खिलाड़ी बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में है। वहीं भारतीय चयन समिति ने दूसरे टेस्ट मुकाबले के लिए सौरभ कुमार, वाशिंगटन सुंदर और सरफराज खान को भारतीय टीम स्क्वाड में शामिल किया है।
आपको बता दे कि इस समय सरफराज खान और वाशिंगटन सुंदर इंडिया ए के लिए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेल रहे थे। हालांकि अब दोनों का चयन राष्ट्रीय टीम में हुआ है। वहीं बीसीसीआई ने बताया है कि वॉशिंगटन सुंदर के स्थान पर सारांश जैन को इंडिया ए में मौका दिया जा रहा है। वही इस समय भारतीय तेज गेंदबाज आवेश खान अपने घरेलू टीम मध्य प्रदेश के साथ रणजी ट्रॉफी में बने रहेंगे। यदि भारतीय टीम को उनकी आवश्यकता पड़ती है तो उन्हें टीम इंडिया स्क्वाड में शामिल किया जाएगा।
भारत बनाम इंग्लैंड (Ind vs ENG) दूसरे टेस्ट मुकाबले के लिए भारतीय टीम स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जयसवाल, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आवेश खान, मुकेश कुमार, सरफराज खान, रजत पाटीदार, सौरभ कुमार, वाशिंगटन सुंदर।
