इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) टेबल में भारतीय टीम को मिला फायदा – भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम कर लिया है। चौथे मुकाबले में जीत के साथ भारतीय टीम ने इस सीरीज में 3-1 से अजय बढ़त भी बना ली है। दरअसल इंग्लैंड की टीम को भारतीय टीम ने रांची में 5 विकेट से हराया है। भारत को अपने दूसरे पारी में 192 रनों का लक्ष्य मिला था। जिसे भारतीय टीम की ओर से ध्रुव जुरेल और शुभमन गिल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी करते हुए हासिल कर लिया।वहीं इस जीत का फायदा भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंक तालिका में भी मिला है। दरअसल भारतीय टीम के अंक प्रतिशत में बढ़ोतरी हो गई है।
आपको बता दे की चौथे टेस्ट मुकाबले से पहले भारतीय टीम के पास 50 अंक थे और अंक प्रतिशत 59.52 था। वही रांची में खेले गए चौथे टेस्ट मुकाबले में जीत के बाद अब भारतीय टीम के पास 62 अंक हो गए हैं। साथ ही जीत का अंक प्रतिशत 64.58 हो गया है। इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में भारतीय टीम दूसरे स्थान पर बनी हुई है। दरअसल भारतीय टीम ने इस दौरान आठ मुकाबले खेले हैं और इसमें पांच मुकाबले में जीत हासिल की है। वहीं इस दौरान भारतीय टीम को दो मुकाबले में हार मिली तथा एक मुकाबला ड्रॉ रहा।
वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस अंक तालिका में न्यूजीलैंड टीम 75 अंक प्रतिशत के साथ टॉप पर बनी हुई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम 55 अंक प्रतिशत के साथ तीसरे तथा बांग्लादेश 50 अंक प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर बनी है। वहीं इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मुकाबले में हार के बाद अब आठवें स्थान पर पहुंच गई है। दरअसल इंग्लैंड ने अभी तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 9 टेस्ट मुकाबले खेले हैं जिसमें से वह मात्र तीन मुकाबले ही जीत पाई। वहीं अंक तालिका में सबसे नीचे श्रीलंका की टीम है। जिसने दो मुकाबले खेले हैं और दोनों ही मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा।
गोरतलब है कि रांची में खेले गए चौथे टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड को भारतीय टीम ने पांच विकेट से हरा दिया। इस दौरान भारतीय टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल ने नाबाद 72 रनो की साझेदारी करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। वहीं इस सीरीज का आखिरी और पांचवा टेस्ट मुकाबले 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। चौथे टेस्ट मुकाबले में जीत के साथ भारतीय टीम ने इस सीरीज में भी जीत दर्ज कर ली है। वहीं यह सीरीज जीतते हुए भारत ने घरेलू जमीन पर लगातार 17वी टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली है जो की एक रिकॉर्ड है।
