India vs Netherlands

India vs Netherlands: भारत ने नीदरलैंड को 160 रनो से हराया – वर्ल्ड कप 2023 के अंतिम लीग मैच में भारत ने नीदरलैंड को 160 रनों से हरा दिया है। बता दे कि इस साल आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की यह लगातार 9वी जीत है। टीम ने प्वाइंट्स टेबल में प्रथम स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए पहले ही क्वालीफाई कर लिया है। भारत ने इस वर्ल्ड कप में भाग ले रही सभी टीमों को हराया है। इसके बाद भारतीय टीम के पास अब प्वाइंट्स टेबल में 18 अंक हो गए हैं। वहीं भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला 12 नवंबर को न्यूजीलैंड के साथ खेला जाएगा।

भारत बनाम न्यूजीलैंड का यह मुकाबला बेंगलुरु में खेला गया था। जहां पर भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके पश्चात केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की शतक की बदौलत भारतीय टीम ने 50 ओवर में चार विकेट खोकर 410 बना दिए। वही जवाब में नीदरलैंड की टीम 47.5 ओवर में 250 रन ही बना सकी और यह मुकाबला भारतीय टीम ने 160 रनों से जीत लिया।

मैच में भारतीय टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 54 गेंद पर 61 रन बनाए तो वहीं शुभमन गिल ने भी 32 गेंद में 51 रन जड़ दिए। इसके बाद मैच में किंग कोहली ने भी 56 रन पर 51 रनों की पारी खेली। वहीं मैच में श्रेयस अय्यर ने 94 गेंद पर शानदार अंदाज में अपना शतक पूरा करते हुए 128 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 5 छक्के भी लगाए। मैच में केएल राहुल ने भी 64 गेंद पर 102 रन बनाए। नीदरलैंड कि और से बास डी लीड को दो सफलता मिली तो वही पॉल वान मीकेरन और रॉल्फ वान डर मर्व ने एक एक विकेट लिया।

411 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड टीम शुरुआत से ही खुद को संभाल नहीं पाई। मोहम्मद सिराज ने दूसरे ही ओवर में नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाज बरेसी को चार रनों के स्कोर पर आउट कर दिया। वहीं कॉलिन एकरमन भी 35 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार हो गए। नीदरलैंड की ओर से तेजा निदामनुरु ने 54 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट चटकाए। नीदरलैंड के खिलाफ विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी शानदार गेंदबाजी की। इस दौरान विराट कोहली ने तीन ओवर में गेंदबाजी करते हुए 13 रन विरोधी टीम को दिए और एक विकेट अपने नाम किया तो वही रोहित शर्मा के नाम भी एक विकेट रहा। भारतीय टीम की बेहतरीन गेंदबाजी के फल स्वरुप नीदरलैंड की टीम 47.5 ओवर में 250 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई और यह मुकाबला भारतीय टीम ने 160 रनों से जीत लिया।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।