Ind vs Nz: हार्दिक पांड्या की इन 3 गलतियों की वजह से हारे पहला T20 मैच – बता दें कि भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच रांची में पहला T20 मुकाबला खेला गया था। जिसमें न्यूजीलैंड टीम ने भारतीय टीम को 21 रनों से हराया है। वही इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने T20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। रांची में हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जो कि गलत साबित हुआ। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की ओर से डेरिल मिशेल और डेवोन कॉनवे ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया के सामने 177 रनों का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम केवल 155 रन ही बना पाई, न्यूजीलैंड टीम की ओर से डेवोन कॉनवे ने 35 गेंदों पर 52 रन तथा डेरिल मिशेल ने 30 गेंदों पर नाबाद 59 रनों की पारी खेली।
हार्दिक पांड्या की इन तीन गलतियों से हारा भारत
1. पृथ्वी शॉ को प्लेइंग इलेवन में शामिल ना करना
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में कप्तान हार्दिक पांड्या ने सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया था। जबकि पृथ्वी अभी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, हाल ही में रणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ ने असम के खिलाफ 369 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। परंतु शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी पृथ्वी को हार्दिक पांड्या ने पहले मुकाबले में मौका नहीं दिया जिसका खामियाजा भारतीय टीम को भुगतना पड़ा।
2. आखरी ओवर अर्शदीप सिंह को देना पड़ा भारी
अर्शदीप सिंह भारत बनाम न्यूजीलैंड के पहले मुक़ाबले में काफी महंगे साबित हुए थे। बता दें कि न्यूजीलैंड की पारी के आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने 27 रन दिए थे। न्यूजीलैंड पारी के आखिरी ओवर में डैरिल मिशेल ने अर्शदीप सिंह की शुरुआती 3 गेंदों पर 3 छक्के लगाए थे। हार्दिक पांड्या द्वारा अर्शदीप सिंह को आखरी ओवर देना भी भारतीय टीम की हार का बड़ा कारण बना।
3. उमरान मलिक पर ज्यादा भरोसा न जताना
पहले मुकाबले में कप्तान हार्दिक पांड्या ने तेज गेंदबाज उमरान मलिक को ज्यादा ओवर करने का मौका नहीं दिया। पूरे मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने उमरान मलिक को केवल एक ही ओवर गेंदबाजी सौंपी इस दौरान उन्होंने कुल 16 रन विपक्षी टीम को दिए थे। इस दौरान उनका इकोनामी रेट भी 16 का रहा था परंतु हार्दिक पांड्या ने दूसरे ओवर के लिए उमरान मलिक को गेंदबाजी नहीं दी।
जानकारी के लिए बता दे कि न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी 29 जनवरी को भारतीय समय अनुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा।
