Ind vs Nz T20

तीसरे T20 मुकाबले में जीता भारत, शुभमन गिल ने जड़ा शानदार शतक – भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज जीतने के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज खेली गई थी। जिसके शुरुआती दो मुकाबलों में दोनों ही टीमों ने एक-एक मैच में जीतते हुए इस सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया था। वही इस सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत दर्ज करते हुए इस सीरीज को अपने नाम कर लिया है। मैच में भारत की टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड टीम को 12.1 ओवर में ऑल आउट कर दिया।

भारत ने दिया 235 रनों का लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 234 रन बनाए थे। इस दौरान शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 65 गेंदों में नाबाद 126 रन बना डाले। इस दौरान शुभमन गिल ने 12 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए वही उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा। हालांकि भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन 3 गेंदों पर 1 रन बनाकर ही माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए थे । वही मैच में राहुल त्रिपाठी अपने अर्धशतक से चूक गए। बता दे कि राहुल त्रिपाठी ने 22 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 44 रन बनाए थे। वही इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 13 गेंदों पर 24 रन तो वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी, डेरिल मिचेल और ब्लेयर टिकनर ने एक-एक विकेट लिया।

फेल हुई न्यूज़ीलैंड की बल्लेबाजी

भारतीय टीम द्वारा 235 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम शुरुआत से ही बेहद खराब स्थिति में दिखाई दी। टीम के सलामी बल्लेबाज फिन एलेन और डेवोन कॉनवे मात्र 3 और 1 रन बनाकर ही चलते बने। वहीं इसके बाद मार्क चेपमैन भी 2 गेंदों पर बिना अपना खाता खोले अर्शदीप सिंह की गेंद पर ईशान किशन को अपना कैच थमा बैठे। इसके अलावा मैच में ग्लेन फिलिप्स ने 2 रन, माइकल ब्रेसवेल ने 8 रन तथा मिचेल सैंटनर ने 13 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा डेरिल मिचेल ने 35 रन बनाए। इसके अलावा ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन 0 रनों पर आउट हो गए। वही भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा विकेट कप्तान हार्दिक पांड्या ने लिए। मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या ने चार ओवर में 16 रन देते हुए कुल 4 विकेट चटकाए, तो वही अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक और शिवम मावी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

आखिरी टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की पूरी टीम मिलकर मात्र 66 रन ही बना पाई और यह मुकाबला भारतीय टीम ने 168 रनों से अपने नाम कर लिया। बता दें कि इस मैच में जीत के साथ भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज कर ली। बता दें कि इससे पहले भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में 3-0 से कब्जा किया था।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।