भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था। जहां पर भारतीय टीम ने 12 रनों से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 से अपनी बढ़त बना ली है। मैच में भारतीय टीम की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 349 रन बनाए। वही जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम केवल 337 रनों पर ही ढेर हो गई और यह मैच भारतीय टीम ने 12 रनों से अपने नाम कर लिया। मैच में शुभमन गिल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दोहरा शतक जड़ दिया तो वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने न्यूजीलैंड के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शुभमन गिल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 149 गेंदों पर 208 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 19 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिले। वही इस दौरान शुभमन गिल का स्ट्राइक रेट 139.60 का रहा। बता दें कि शुभमन गिल के वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। शुभमन गिल ने मात्र 23 साल 132 दिन की उम्र में ही वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है। मैच में शुभमन गिल ने 52 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया तो वही अपना शतक पूरा करने के लिए उन्होंने 86 गेंदें खेली। जिसके बाद 122 गेंदों में सुमन गिल ने 150 रन पूरे किए तथा 145 गेंदों में उन्होंने दोहरा शतक जड़ दिया।
यह रहा मैच का हाल
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 350 रनों का विशाल लक्ष्य कीवी टीम के सामने रखा। इस दौरान भारतीय टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा 38 गेंदों पर 34 रन की पारी खेली। वही सूर्यकुमार यादव ने 31, हार्दिक पांड्या ने 28 तथा वॉशिंगटन सुंदर ने 12 रन बनाए। वही मैच में शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 149 गेंदों में 208 रन बनाते हुए टीम का स्कोर 349 रनों तक पहुंचा दिया वहीं न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिशेल और हेनरी शिपले ने 2-2 विकेट चटकाए।
वहीं 350 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की ओर से ओपनर बल्लेबाज फिन ऐलन ने 39 गेंदों पर 40 तथा डेवोन कान्वे ने 16 गेंदों पर 10 रन बनाए। वही इसके बाद मैच में हेनरी निकोलस में 18, टॉम लैथम ने 24 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से माइकल ब्रेसवेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 78 गेंदों में 12 चौके और 10 छक्के लगाते हुए 140 रनों की पारी खेली। माइकल ब्रेसवेल के अलावा मिचेल सैंटनर ने भी 45 गेंदों में 57 रन बनाए। हालांकि फिर भी इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने 12 रनों से किवी टीम को हरा दिया। टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा 4 विकेट मोहम्मद सिराज ने लिए तथा कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर ने भी दो-दो विकेट चटकाए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी के नाम एक-एक सफलता रही। जानकारी के लिए बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 21 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा।
